Automobile • Featured

हुंडई मोटर की ऑल न्यू हुंडई वरना लांच

भारत की पहली स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर और अपनी शुरुआत से ही सबसे बड़ी निर्यातक ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अपनी फ्यूचरिस्टिक और फेरोशस आल न्यू  हुंडई  वरना के साथ ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार है। ग्राहकों के अनुभव को नई ऊंचाई देते हुए आल न्यू  हुंडई  वरना सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करने वाली टेक्नोलॉजी, कंफर्ट, स्पेस और परफॉर्मेंस के साथ मानकों को ऊपर उठाएगी।

आल नई  हुंडई  वरना के लॉन्‍च के मौके पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी व सीईओ श्री उनसू किम ने कहा, ‘आज आल न्यू  हुंडई  वरना की लॉन्चिंग के साथ हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। इस नई सेडान के साथ हमारी महत्वाकांक्षाएं और विजन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, शानदार डिजाइन और बेहतर प्रदर्शन के संयोजन के रूप में सामने आए हैं, जो मोबिलिटी को फ्यूचरिस्टिक और फेरोशस बनाते हैं। वरना वैश्विक स्तर पर हमारे सबसे प्रतिष्ठित मॉडलों में से एक रही है और इस 6th जनरेशन मॉडल के लॉन्च के साथहमें एक ऐसी सेडान पेश करते हुए खुशी हो रही है जो प्रगति की असीम संभावनाओं को दर्शाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि आल न्यू  हुंडई  वरना हमारे ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और उन्हें टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सुपीरियर मोबिलिटी एक्सपीरियंस देगी।’

ह्यूंडई की ग्लोबल डिजाइन आइडेंटिटी सेंसुअस स्पोर्टीनेस की तर्ज पर तैयार आल न्यू  हुंडई  वरना फ्यूचरिस्टिक और फेरोशस अपील देती है। अपने 6th जनरेशन में आल न्यू  हुंडई  वरना पैरामीट्रिक डिजाइन और फ्यूचरिस्टिक फॉर्म का सहज तालमेल प्रस्तुत करती है। भारतीय ग्राहकों के लिए स्मार्ट मोबिलिटी का अगला लेवल पेश करते हुए आल न्यू  हुंडई  वरना नए युग की टेक्नोलॉजी, सुपीरियर स्पेस एवं कंफर्ट और बेजोड़ परफॉर्मेंस के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है। आल न्यू  हुंडई  वरना नई पीढ़ी के ऐसे बोल्ड ग्राहकों की आकांक्षाओं से प्रेरणा लेती है, जो मानकों को पार करने की चाहत रखते हैं। ये ग्राहक परफॉर्मेंस चाहते हैं, टेक्नोलॉजी को अपनाने वाले हैं, फ्यूचरिस्टिक हैं और नई चीजों को अपनाने के लिए तत्पर हैं, साथ ही ऐसे स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से खुद को अलग दिखाना चाहते हैं, जो अपने आप में एक बोल्ड स्टेटमेंट की तरह हो।

रंग: आल न्यू  हुंडई  वरना को 7 मोनोटोन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है जिनमें – टाइफून सिल्वर, फेयरी रेड, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टेल्यूरियन ब्राउन शामिल हैं। ग्राहक 2 ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस में से भी चुन सकते हैं, जिनमें ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ फेयरी रेड (केवल 1.5 टर्बो – Gdi के लिए) शामिल हैं।

Topics