Featured Health Care

एली लिली ने कोपेलर को लॉन्च किया

एली लिली ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से अनुमति के बाद भारत में कोपेलर (इक्सीकिज़ूमैब) को लॉन्च करने की घोषणा की है। कोपेलर मध्यम से लेकर गंभीर रूप से प्लाक सोरायसिस से पीड़‍ित उन मरीज़ों के लिए उपयोगी है जो सिस्‍टमेटिक थेरेपी या फोटोथेरेपी कराने के पात्र हैं, साथ ही, यह एक्टिव सोरायटिक आर्थराइटिस से पीड़ित मरीज़ों के उपचार में काम आती है। मानवीकृत आईजीजी4 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कोपेलर (इक्सीकिज़ूमैब) को खास तौर पर आईएल-17ए को टारगेट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऐसा प्रोटीन है जो सोरायसिस में सूजन को बढ़ाने और उसे बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।4 

विनीत गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, एली लिली एंड कंपनी- इंडिया एंड इंडिया सबकॉन्टिनेंट ने कहा, “डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में हमारी इस शुरुआत से भारत में इनोवेटिव दवाएं लाने के लिली के वादे को पूरा करने में मदद मिलेगी। वैश्विक अध्ययनों से पता चलता है कि मरीज़ के जीवन पर सोरायसिस का असर कैंसर और हार्ट फेल जैसी “गंभीर” बीमारियों जैसा होता है।5 कोपेलर® (इक्सीकिज़ूमैब) जैसे नए उपचार के उपलब्ध होने से स्वास्थ्यसेवा प्रदाताओं को मध्यम से लेकर गंभीर प्लाक सोरायसिस और एक्टिव सोरायटिक आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्कों का सफलतापूर्वक उपचार करने का एक और विकल्प मिल जाएगा जिसकी देश में भारी कमी है।”

कोपेलर® (इक्सीकिज़ूमैब) एक प्रेसक्रिप्शन मेडिसिन है जिसका इस्तेमाल किसी डर्मेटोलॉजिस्ट या रेमेटोलॉजिस्ट की सलाह पर और चिकित्सकीय निगरानी में ही करना चाहिए। यह पहले से भरे हुए ऑटोइंजेक्टर के सिंगल डोज़ में 80 एमजी प्रति एमएल के स्ट्रेंथ में उपलब्ध है।

Topics