भारत की सबसे वैल्यूएबल मल्टी-गेमिंग ऑनलाइन स्किल गेमिंग कंपनी गेम्स24×7 ने युवा और प्रतिभाशाली अर्शदीप सिंह को अपने लोकप्रिय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म माय11सर्किल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है। किंग्स इलेवन पंजाब के साथ 2019 में अपने धमाकेदार आईपीएल डेब्यू के बाद अर्शदीप अपने सुपर-फास्ट गेंदबाजी कौशल के साथ क्रिकेट की दुनिया में सनसनी बनकर सामने आए हैं। अर्शदीप उन खिलाड़ियों के रोमांचक रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं, जो माय11सर्किल से जुड़े हैं। इनमें क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली और शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज व रुतुराज गायकवाड़ जैसी उभरती प्रतिभाएं शामिल हैं।
माय11सर्किल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सरोज पाणिग्रही ने इस गठजोड़ पर कहा, “माय11सर्किल परिवार में अर्शदीप सिंह का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। अर्शदीप ने एक अद्भुत रिकॉर्ड से सभी को प्रभावित किया है और तेज गेंदबाजों की लाइनअप में अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। मैदान पर उनका प्रदर्शन माय11सर्किल के ऑनलाइन परफॉर्मेंस जैसा ही है, जिसने बहुत कम समय में फैंटेसी स्पोर्ट्स सेगमेंट में अपनी छाप छोड़ी है और पिछले साल 120% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। हमारी सफलता भारतीय क्रिकेट के ऐसे उत्साही प्रशंसकों से जुड़ने की हमारी क्षमता का परिणाम है, जो खेल और खिलाड़ियों को उत्सुकता से देखते हैं। माय11सर्किल प्रशंसकों को एंगेजमेंट और मनोरंजन के लिए एक आदर्श प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां खेल को लेकर उनके कौशल, ज्ञान और जुनून को अहमियत दी जाती है और इसके लिए उन्हें रिवार्ड भी मिलता है।“
माय11सर्किल के साथ अपने जुड़ाव पर अर्शदीप सिंह ने कहा, “क्रिकेट और भारत पर्यायवाची और अविभाज्य हैं! भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में खेल, मैदान पर उतरने वाले खिलाड़ियों और टीम को जीत की ओर ले जाने वाली डायनामिक्स की लेकर गहरी समझ होती है। माय11सर्किल इन प्रशंसकों को खेल से इस जुड़ाव को और भी आगे बढ़ाने का अवसर देता है। यह उनके जुनून और जानकारी को साझा करने के लिए एक मजेदार और प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करता है और खेल जगत में विभिन्न टूर्नामेंटों, खिलाड़ियों और गतिविधियों से जुड़े रहने का एक रोमांचक तरीका है। मैं माय11सर्किल के साथ इस साझेदारी को लेकर रोमांचित हूं, जो अपने लॉन्च के बाद से भारत में सबसे पसंदीदा फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म बन गया है।“
अर्शदीप सिंह पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो 2018 में विश्व कप जीतने वाली अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के सिर्फ सात महीनों में बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने खुद को टीम इंडिया के अगली पीढ़ी के गेंदबाज के रूप में खुद को स्थापित कर लिया।
माय11सर्किल हमेशा इनोवेशन और फैन एंगेजमेंट में सबसे आगे रहा है, और ऐसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के साथ प्लेटफॉर्म के जुड़ाव ने फैंटेसी क्रिकेट स्पेस में अग्रणी के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत किया है।













Add Comment