Business Featured

कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो का नया कैम्पेन शुरू

डबल धमाका!कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो मना रहा है दो मनपसंद हॉलीडे, पहला 26 फरवरी को विश्‍व पिस्‍टैशियो दिवस और दूसरा है आगामी 4 मार्च को राष्‍ट्रीय स्‍नैकिंग दिवस जिसके लिए इसने #CrackItSnackIt कैम्‍पेन शुरू किया है। इस कैम्‍पेन में कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो को खोलने और खाने से जुड़े आनंद को दर्शाया गया है। कैम्‍पेन के तहत् सोशल मीडिया पर मज़ेदार वीडियो चलाए जाएंगे और एक एडिक्टिव इंस्टाग्राम गेम फिल्‍टर होगा, साथ ही होगी सेलीब्रेटी पार्टनरशिप।

इस साल के कैम्‍पेन के लिए, कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो ने समीरा रेड्डी को अनुबंधित किया है जो अपने प्रशंसकों को हैल्‍दी स्‍नैकिंग के फायदे बताएंगी। कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो के साथ इस पार्टनरशिप के बारे में, जानी मानी मॉम इंफ्लुएंसर, समीरा रेड्डी ने कहा, ”स्‍नैकिंग मेरी जिंदगी में शामिल है, चाहे मेरे बच्‍चे हों या परिवार या फिर सिर्फ मैं ही क्‍यों न हूं, हम सभी स्‍नैकिंग पसंद करते हैं। दो बच्‍चों की मां होने के नाते, मैं हमेशा अपने परिवार को ऐसे स्‍नैक्‍स चुनने के लिए प्रेरित करती हूं जो स्‍वादिष्‍ट हों और हैल्‍दी भी। आइये इस बार विश्‍व पिस्‍टैशियो दिवस के मौके पर हम सब मिल-जुलकर पिस्‍ते के साथ अपने प्‍यार को आपस में शेयर करें और सोच-समझकर चुनें। विश्‍व पिस्‍टैशियो दिवस और राष्‍ट्रीय स्‍नैकिंग दिवस के अवसर पर #CrackitSnackitटीम कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो और मुझसे जुड़ें।”

कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो ने Nisman Parpia , Pooja and Karan Bafna, Jagriti Pahwa और Santosh Mishra समेत भारत के कई लोकप्रिय इंफ्लुएंसर्स के साथ मिलकर इंस्‍टाग्राम रील्‍स के जरिए इस विश्‍व पिस्‍टैशियो दिवस के मौके पर ग्राहकों को जिंदगी में बड़ी तस्‍वीर देखने के लिए प्रेरित किया है। आज जो समस्‍याएं हैं वे कल समस्‍याएं नहीं भी हो सकती हैं। यह कैम्‍पेन लोगों को एक समय में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, और उनसे मनपसंद स्‍नैक को खोलने तथा जीवन को बहने देने का आह्वान करता है।

कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो ने राष्‍ट्रीय स्‍नैकिंग दिवस के अवसर पर, सेलीब्रेटी और इंफ्लुएंसर पार्टनरशिप के अलावा पहली बार इंस्‍टाग्राम पर एक गेम फिल्‍टर – #CatchItSnackIt challengeभी पेश किश है। इंस्‍टाग्राम इस फिल्‍टर के जरिए, यूज़र्स को अपने दोस्‍तों,परिवारों और फौलोअर्स को अधिकतम स्‍कोर जुटाने के लिए चैलेंज करने को प्रोत्‍साहित कर रहा है। प्‍वाइंट्स एकत्र करने के लिए यूज़र्स को बोल में गिर रहे पिस्‍टैशियो को पकड़ने के लिए सिर्फ अपना सिर हिलाना होगा और 30 सेकंड में ज्‍यादा से ज्‍यादा पिस्‍टैशियो इकट्ठे करने होंगे।

कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो स्‍वाद और पोषण से भरपूर स्‍नैक है जो मील्‍स के बीच लगने वाली भूख को दूर कर सकता है, और इस तरह जरूरत से ज्‍यादा खाना खाने से रोकता है। विश्‍व पिस्‍टैश्यिो दिवस और राष्‍ट्रीय स्‍नैकिंग दिवस के मौके पर, कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो का मकसद पिस्‍टैशियो को सभी आयुवर्ग के लोगों के बीच पसंदीदा स्‍नैक के तौर पर लोकप्रिय बनाना है।

कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो की प्रति 28 ग्राम सर्विंग में छह ग्राम प्रोटीन होता है। कुरकुरापन और स्‍वादिष्‍ट फ्लेवर लिए कैलिफोर्निया पिस्‍टैशियो रोज़मर्रा की खुराक में संतुष्टि प्रदान करने वाले सुविधाजनक और बेहतरीन स्‍नैक हैं।