इस वर्ष का इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा दिया जाने वाला कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी विज़न (सी.एस.आर.) पुरस्कार – 2023 बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के नाम रहा । यह पुरस्कार कंपनी द्वारा गवर्नेंस एवं सामाजिक मापदंडो पर उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्पादित करता है ।
यह पुरस्कार माननीय श्री एम. नागराजू, अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, डॉ किरीट एस पारिख, अध्यक्ष और पूर्व सदस्य, योजना आयोग भारत सरकार, डॉ भास्कर चटर्जी, पूर्व महानिदेशक और सीईओ, भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान द्वारा प्रदान किया गया । तेरहवे इंडियन कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी विज़न समिट के मौके पर यह पुरस्कार कम्पनी के सी.एस.आर प्रबंधक, श्री रंजीत कुमार प्रसाद और कॉर्पोरेट सी.एस.आर वरिष्ठ प्रबंधक, श्री सिबू जेना ने प्राप्त किया ।
श्री देवेश कुमार मिश्रा, इकाई प्रमुख ने कहा कि यह पुरस्कार सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्थायित्वता के प्रति कम्पनी के व्यापक दृष्टिकोण का परिचायक है । साथ ही उन्होंने कहा की ही समाज के तानेबाने को दीर्घकालीन मज़बूती देने के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन आवश्यक है एवं उद्योगों को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वो को अपनी नीतियों एवं व्यावसायिक गतिविधियों में अपनाना चाहिए ।













Add Comment