Automobile Business Featured

एथर एनर्जी ने पेश किया कॉर्पोरेट आउटरीच प्रोग्राम

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर कंपनी, एथर एनर्जी ने देश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य के तहत आज अपने अब तक के सबसे बड़े कॉर्पोरेट आउटरीच प्रोग्राम की शुरुआत की है। महीने भर चलने वाले इस प्रोग्राम के लिए 2500 से अधिक ऑर्गेनाइज़ेशन्स के एम्प्लॉयीज़ को लक्षित किया गया है। यह प्रोग्राम कॉर्पोरेट एम्प्लॉयीज़ को एथर स्कूटर की खरीदी के लिए कुल मिलाकर 16,259* रुपए तक के लाभ की पेशकश करेगा। एथर, ईवी इकोसिस्टम में एक प्रमुख कंपनी है और इस पहल के जरिए ईवी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कॉर्पोरेट एम्प्लॉयीज़ के लिए एथर ‘पहले कभी नहीं सुने गए’ ऑफर्स की पेशकश कर रहा है, जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। इसमें 4000* रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 4000* रुपए का एक्सचेंज बोनस, और एथर की खरीदी हेतु लिए गए लोन्स पर टैक्स की बचत शामिल है। यदि प्रोडक्ट की बात करें, तो एथर 8,259* (सिर्फ 450X पर) मूल्य की 2 वर्ष की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी (3 वर्ष की मैन्युफैक्चरर वॉरंटी के ऊपर) की पेशकश कर रहा है। ये ऑफर्स सिर्फ 28 फरवरी तक ही वैध हैं। एथर एनर्जी कार्यस्थलों पर कॉम्प्लिमेंट्री चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की भी पेशकश कर रहा है।

सस्टेनेबल एनर्जी पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने और वर्ष 2070 तक नेट जीरो हासिल करने के उद्देश्य के तहत ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कॉर्पोरेशंस द्वारा कई पहलों की शुरुआत की जा रही है। ऑर्गेनाइज़ेशन्स ने रेंज और चार्जिंग संबंधी चिंता को कम करने के लिए कार्यालय परिसरों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है। यह कॉर्पोरेट ऑफर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड, विप्रो टेक्नोलॉजीस, सैमसंग इंडिया, मिंत्रा, टाटा टेक्नोलॉजीस, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारती एयरटेल लिमिटेड जैसे प्रमुख ऑर्गेनाइजेशंस के एम्प्लॉयीज़ के लिए उपलब्ध है।

एथर एनर्जी के पास वर्तमान में 80 शहरों में उपस्थित 100 से अधिक एक्सपीरियंस सेंटर्स के साथ देश भर में एक मजबूत खुदरा बिक्री नेटवर्क है। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2023 तक 100 शहरों में 150 सेंटर्स स्थापित करते हुए रिटेल फुटप्रिंट का विस्तार करना है, जिसमें भारत में टियर 1, 2 और 3 शहरों को कवर करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, एथर एनर्जी के पास टू-व्हीलर्स के लिए भारत में सबसे बड़ा फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क भी है। यह देश भर में 900 से अधिक एथर ग्रिड्स स्थापित कर चुका है।

इस वर्ष एथर एनर्जी की शुरुआत बेहद शानदार रही है। इस वर्ष की शुरुआत यानि जनवरी 2023 में कंपनी ने 12,419 यूनिट्स की सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री दर्ज की। एथर को लेकर देश में बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए, कंपनी ने कुछ समय पहले होसुर में अपनी दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। 300,000 वर्ग फुट में फैली यह फैसिलिटी ब्रांड को वित्त वर्ष 2024 (अप्रैल 2023- मार्च 2024) में प्रति वर्ष 420,000 यूनिट तक अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करने में मदद करेगी, जो कंपनी को अपने प्रमुख स्कूटर्स की बढ़ती माँग को पूरा करने में सहायक होगी। कंपनी ने हाल ही में एथरस्टैक 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी किया है, जिसमें नए स्तर के राइडिंग अनुभवों को जोड़ने के लिए कई नए फीचर्स की पेशकश की गई है। इसके अतिरिक्त, एथर ने ऑटोमोटिव परफॉर्मेंस से प्रेरित 450X और 450 प्लस के लिए छह नए रंगों- स्पेस ग्रे, स्टिल व्हाइट, सॉल्ट ग्रीन, ट्रू रेड, कॉस्मिक ब्लैक और लूनर ग्रे की पेशकश की है।