हाल ही में मिस्र के काहिरा में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोसर्जिकल सोसाइटीज की ओर से आयोजित हुई न्यूरोलॉजिकल सर्जन कांग्रेस में जयपुर के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. अमित चक्रबर्ती शामिल हुए। उन्होंने बतौर गेस्ट फैकल्टी के रूप के सेशन लिया, साथ ही एक सेशन के चेयरपर्सन भी रहे।
रुकमणी बिरला हॉस्पिटल में सीनियर न्यूरो सर्जरी कंसल्टेंट के रूप के सेवाएं दे रहे डॉ. अमित चक्रबर्ती ने न्यूरोलॉजिकल सर्जन कांग्रेस में ब्रेन सर्जरी में मिनिमल इनवेसिव तकनीक और डिफ्यूज एक्सोनल इंजरी में एमआरआई की भूमिका विषय पर अपनी रिसर्च प्रस्तुत की।
डॉ अमित चक्रबर्ती ने बताया की भारतीय रिसर्च को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर काफी सराहा गया | इस दौरान कांग्रेस के प्रेसिडेंट मोहम्मद नासिर के साथ रात्रि भोज करने वाली इंटरनेशनल फैकल्टी के रूप में भी डॉ अमित चक्रबर्ती शामिल रहे और उन्हें सम्मानित किया गया |













Add Comment