Featured Health Care

राजस्थान में  रुकमणी बिरला हॉस्पिटल रहा विजेता

शहर के रुकमणी बिरला हॉस्पिटल ने राजस्थान के लिए एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से हर साल होने वाली क्वालिटी वीक में रुकमणी बिरला हॉस्पिटल को ऑर्गनाइजेशन रिपोर्ट कंपीटिशन में विजेता चुना गया है। अस्पताल राजस्थान में एकमात्र विजेता है।

रुकमणी बिरला हॉस्पिटल के वाईस प्रेसिडेंट अनुभव सुखवानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवंबर में क्वालिटी मंथ आयोजित किया जाता है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से हर तरह के संस्थानों को क्वालिटी मंथ में शामिल किया जाता है। इसमें ऑर्गनाइजेशन रिपोर्ट कंपीटिशन कैटेगरी में रुकमणी बिरला हॉस्पिटल जयपुर ने भी हिस्सा लिया था। इस एक्टिविटी में रेजिडेंट्स एवं नर्सेज के लिए मेडिकल सुप्रिटेंडेंट,सीनियर डॉक्टर्स, क्वालिटी हेड एवं नर्सिंग हेड द्वारा प्रतिदिन इंटरएक्टिव सेशन किए गए। क्वालिटी से संबंधित प्रतिदिन क्विज प्रतियोगिता की गई, जागरूकता बढ़ाने के लिए क्रिएटिव बनाए गये, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई और इन्फेक्शन कंट्रोल टीम द्वारा नियमित रूप से बेस्ट इन्फेक्शन कंट्रोल व हैंड हाइजिंग प्रैक्टिस  को स्थापित करने के लिये रॉलिंग ट्रॉफी लॉन्च की गई | एक माह के बाद क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने विजेताओं  की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी की जिसमें राजस्थान से रुकमणी बिरला हॉस्पिटल को भी चुना गया।

­­श्री अनुभव सुखवानी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि अपने मरीजों को बेहतर इलाज के साथ साथ  विश्वस्तरीय गुणवत्ता उपलब्ध करा सकें।