Business Featured

रिन्‍यू द पावर का गिफ्ट वार्म्‍थअभियान शुरू

भारत की प्रमुख नवीकरण योग्‍य ऊर्जा कंपनी रिन्‍यू पावर ने अपने ‘गिफ्ट वार्म्‍थ’ कैम्‍पेन का 8वां संस्‍करण लॉन्‍च किया है। इस पहल के जरिये कंपनी दिल्‍ली एनसीआर, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्‍तराखण्‍ड और कर्नाटक समेत दस राज्‍यों में 300,000 कंबलों का वितरण करेगी। इस महत्‍वाकांक्षी अभियान की शुरूआत दिसंबर 2022 में हुई है और यह जनवरी 2023 के पूरे महीने जारी रहेगा। इनमें से 50,000 कंबल जयपुर,  बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर समेत राज्‍य के 5 जिलों में वितरित किये जाएंगे।

इस साल के कैम्‍पेन का लक्ष्‍य पिछले संस्‍करण से काफी बड़ा हैजब कंपनी ने लगभग 220,000 कंबल वितरित किये थे। गिफ्ट वार्म्‍थ की शुरूआत 2015 में हुई थीताकि भारत में तेज सर्दी का सामना करने वाले नागरिकता से वंचित और बेघर लोगों की मदद की जा सके। वितरण की प्रक्रिया रिन्‍यू पावर के पवन एवं सौर संयंत्रों में होगीजहाँ रिन्‍यू के कर्मचारी उन जिला अधिकारियों के साथ होंगेजोकि लक्षित जिलों में लाभार्थियों की पहचान करेंगे। कैम्‍पेन की शुरूआत जिला स्‍तर पर विधिवत लॉन्‍च से होगीजिसके बाद सावधानी से चुनी गई जगहों के आस-पास तहसील और ग्रामीण स्‍तर पर वितरण होगा। यह अभियान छोटे पैमाने के उन व्‍यवसायों की प्रत्‍यक्ष तौर पर सहायता करता हैजिनसे कंबल प्राप्‍त किये जाते हैं और इस प्रकार स्‍थानीय अर्थव्‍यवस्‍था को मदद मिलती है। कंबलों का वितरण रात में कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शरणस्‍थलों पर दान के रूप में किया जाएगा।

इस कैम्‍पेन को ले‍कर अपना उत्‍साह व्‍यक्‍त करते हुए, रिन्‍यू पावर की चीफ सस्‍टेनेबिलिटी ऑफिसर वैशाली निगम सिन्‍हा ने कहा, “रिन्‍यू में,जरूरत पड़ने पर समुदायों को कुछ देना हमेशा से हमारा लक्ष्‍य रहा है और हमें गिफ्ट वार्म्‍थ के आठवें सफल संस्‍करण की शुरूआत करते हुए गर्व  हो रहा है। हमारे देश के कुछ इलाकों में तेज ठंड पड़ती है, जिससे हर साल ऐसे कई लोग प्रभावित होते हैं, जो हमारे समाज के सबसे कमजोर तबकों से आते हैं। हमें यह समझने की जरूरत है कि यह जलवायु परिवर्तन का प्रत्‍यक्ष प्रभाव है, जिसमें हम थोड़े समय की, लेकिन तेज ठंड देख रहे हैं। हमें अपने उन कर्मचारियों पर गर्व है, जो बड़ी लगन से इस पहल के साथ जुड़े हैं और स्‍थानीय अधिकारियों के साथ जमीन पर काम करेंगे, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की मदद की जा सके। आने वाले संस्‍करणों के लिये हमने अपने वितरण की संख्‍या को बढ़ाने और कॉर्पोरेशंस को इस तरह के अभियान चलाने और अपने साथी नागरिकों की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के लिये प्रोत्‍साहित करने की योजना बनाई है।”

गिफ्ट वार्म्‍थ के माध्‍यम से रिन्‍यू पावर का लक्ष्‍य 2024 तक 1 मिलियन लोगों तक पहुँच बनाना है और कंपनी इस अभियान में दान के माध्‍यम से भाग लेने के इच्‍छुक दूसरे कॉर्पोरेट्स और संस्‍थानों को www.renewfoundation.in पर योगदान देने के लिये आमंत्रित कर रही है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics