भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर के तत्वाीवधान में राजस्थान राज्य की प्रधान खनिजों की खदानों हेतु 33वॉं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया । इस वर्ष के आयोजन की मेजबानी राजस्थान राज्य के पाली जिले में स्थित न्युवोको विस्टा आस कॉरपोरेशन लिमिटेड के निम्बोेल सीमेंट प्लांट द्वारा की जा रही है ।न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एक प्रमुख निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी और भारत में क्षमता के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है।फ्लैगऑफसेरेमनीकाआयोजनदिनांक 18 दिसंबर, 2022 को भँवर सिंह पैलेस, पुष्कर, अजमेर में किया गया । इस बैठक में राजस्थान राज्य की प्रधान खनिजों की खदानों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया ।
भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर के क्षेत्रीय खान नियंत्रक एवं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के संरक्षक श्री जी.के. जांगिड़, भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर के वरिष्ठ सहायक खान नियंत्रक एवं आयोजन के समन्वयक श्री डी.आर. गुर्जर,आयोजन के संयोजक श्री नितिन पुरोहित एवं सचिव श्री संजय द्विवेदी ने आयोजन के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय खान ब्यूरो के क्षेत्रीय खान नियंत्रक श्रीजी के जांगिड़ ने निरिक्षण दलों को विभिन्न खानों के आंकलन के दौरान विशेष ध्यान दियें जाने वाले पहलुओं का उल्लेख किया तथा निरिक्षण के समय अंकतालिका को सावधानीपूर्वक भरे जाने हेतु निर्देशित भी किया।
कार्यकारी निकाय की बैठक में निर्णय लिया गया था कि इस बार यह सप्ताह दिनांक 18 दिसंबर, 2022 से 24 दिसंबर, 2022 के बीच मनाया जायेगा। राजस्थान की कुल 54 माइंसो के निरिक्षण हेतु 6 टीमों का गठन किया गया। इसी कड़ी में सभी खदानों के निरीक्षण हेतु कुल 06 दलों का गठन किया गया एवं प्रत्ये क दल में 3 सदस्ये, जो कि विभिन्न खदानों में कार्य करने वाले खनन अभियंता/पर्यावरणवेता/भूविज्ञानी, जिसमें एक लीडर,जिसे 20 या 20 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त हो एवं 2 अन्य/ सदस्य हैं, जो का 10 या 10 से अधिक वर्षों का अपने कार्य का अनुभव रखते हों । सभी निरीक्षण दलों को खानों के निरीक्षण बाबत दिनांक 18 दिसंबर, 2022 को भँवर सिंह पैलेस, पुष्कर, अजमेर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया । निरिक्षण दल की टीमें राजस्थान की 54 खानों का निरिक्षण कर आंकलन के पश्चात अंकतालिकाओं को समिति के समन्वयक श्री दाता राम गुर्जर को प्रस्तुत करेंगी I इस वर्ष के दौरान खान पर्यावरण एवं खनिज सरंक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली खदानों हेतु पुरस्कार वितरण समारोह जोधपुर में 9 जनवरी, 2023 में किया जायेगा।
बैठक में भारतीय खान ब्यूरो से श्री दिलीप जैन वरिष्ठ खनन भूविज्ञानी, श्री पंकज कुल श्रेष्ठ सहायक खान नियंत्रक ,सुश्री मीनाक्षी कुमावत, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं मैसर्स आरएसएमएम लिमिटेड, मैसर्स हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, मैसर्स हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, मैसर्स श्री सीमेंट, मैसर्स वंडर सीमेंट, मैसर्स जे.के. सीमेंट, मैसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट, मैसर्स एम.पी. बिरला ग्रुप, मैसर्स मंगलम सीमेंट, मैसर्स इंडिया सीमेंट, मैसर्स उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड, मैसर्स जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, मैसर्स अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड, मैसर्स एसीसी सीमेंट लिमिटेड, मैसर्स जिंदल सॉ लिमिटेड, मैसर्स न्यू विस्टा कॉरपोरेशन लिमिटेड, मैसर्स वोल्के म इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा मैसर्स सीमा मिनरल्स के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में आयोजन के सचिव श्री संजय द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment