Entertainment Featured Sports

सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क ने नया धमाकेदार कैंपेन लॉन्‍च किया

भारत में डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई के आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क ने अपना नया धमाकेदार कैम्‍पेन ‘डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई 100% शुद्ध स्‍पोर्ट्स एंटरटेनमेन्‍ट’ लॉन्‍च किया है। इस कैम्‍पेन में डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार ड्रू मैकिनटायर के साथ दक्षिण के सुपरस्‍टार कार्थि और बॉलीवुड सुपरस्‍टार जॉन अब्राहम को लिया गया है।

इस जोरदार कैम्‍पेन की परिकल्‍पना सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क ने इन-हाउस ही की है। यह कैम्‍पेन दर्शकों से जुड़ने और खेल मनोरंजन की सबसे बड़ी संपदा के साथ उनके लगाव को मजबूत करने के लिये है। नया कैम्‍पेन न केवल 100% शुद्ध स्‍पोर्ट्स एंटरटेनमेंट का वादा करता है, बल्कि डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई के असाधारण और धमाकेदार मनोरंजन से दर्शकों को रोमांचित भी करना चाहता है।

सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क ने कैम्‍पेन फिल्‍म के दो वर्जन लॉन्‍च किये हैं, जो हिन्‍दी–भाषी और दक्षिणी बाजारों के लिये होंगे। इनमें भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दो मेगा स्‍टार्स- जॉन अब्राहम और कार्थि के साथ डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार और दो बार के डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई चैम्पियन ड्रू मैकिनटायर नजर आयेंगे।

इस फिल्‍म में यह सितारे डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई के क्‍लासिक स्‍टाइल में बैंक को लूटने की एक कोशिश करते दिखाई देते हैं। हिन्‍दी की कैम्‍पेन फिल्‍म में ड्रू मैकिनटायर जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देते हैं, जबकि तमिल और तेलुगू फिल्‍म में ड्रू मैकिनटायर कार्थि के साथ हैं।

राजेश कौलचीफ रेवेन्‍यू ऑफिसर- डिस्ट्रिब्‍यूशन एण्‍ड इंटरनेशनल बिजनेस और हेड- स्‍पोर्ट्स क्‍लस्‍टरसोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया ने कहा कि “हमें खुद को भारत की सबसे चहेती खेल मनोरंजन संपदा डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई का घर कहते हुए बड़ी खुशी मिलती है। सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क में हमारा लक्ष्‍य युवाओं के साथ गहराई से जुड़कर भारत में अपने प्रशंसक-आधार को लगातार मजबूती देना है । हमारा कैम्‍पेन लक्षित लोगों से जुड़ेगा और उन्‍हें डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई का संपूर्ण अनुभव देगा।”

ड्रू मैकिनटायरडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार ने कहा कि “भारत में हमारे प्रशंसकों का जुनून असाधारण है और इस देश ने मेरी सारी उम्‍मीदों से बढ़कर दिया है। कार्थि, जॉन अब्राहम और सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क की टैलेंटेड टीम के साथ काम करना बेहतरीन रहा। यह एक्‍टर्स उन सबसे विनम्र लोगों में से हैं, जो मुझे अब तक मिले हैं। शायद यह भारत में ड्रू मैकिनटायर के मूवी कॅरियर का पहला पड़ाव है….”

जॉन अब्राहमबॉलीवुड सुपरस्‍टार ने कहा कि “मैं बचपन से ही डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई का बड़ा फैन रहा हूँ और डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई कैम्‍पेन के लिये ड्रू मैकिनटायर के साथ काम करना एक बेजोड़ अनुभव था। इन डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार्स का एथलेटिसिज्‍़म और फिटनेस लेवल सचमुच बेहतरीन है और इसलिये इसमें कोई आश्‍चर्य नहीं है कि साथ मिलकर यह डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई को इतना देखने लायक बना देते हैं।”

कार्थिसाउथ सुपरस्‍टार ने कहा कि “मैं डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई जैसी मशहूर फ्रैंचाइज के साथ जुड़कर उत्‍साहित हूँ। एक्‍शन से भरपूर इस खेल को देखने की पुरानी यादें इस भागीदारी को मेरे लिये बेहद खास बनाती हैं। ड्रू के साथ इस कैम्‍पेन की शूटिंग में बड़ा मजा आया, खासकर उन्‍हें तमिल में डायलॉग्‍स सिखाने, हमारे चहेते डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार्स और खाने तथा क्रिकेट को लेकर हमारे प्‍यार के बारे में चर्चा करते समय हमने खूब मस्‍ती की।”

प्रशंसक मंगलवार को डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई रॉबुधवार को डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई एनएक्‍सटी और शनिवार को डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई स्‍मैकडाउन का लाइव कवरेज सोनी स्‍पोर्ट्स टेन 1 (अंग्रेजी)सोनी स्‍पोर्ट्स टेन 3 (हिन्‍दी) और सोनी स्‍पोर्ट्स टेन 4 (‍तमिल एवं तेलुगू) चैनलों पर देख सकते हैं।