Business Featured

एसयूडी लाईफ ने प्रणय को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

भारत के दो अग्रणी पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, और दाई-इची होल्डिंग्स जापान के बीच संयुक्त उपक्रम, स्टार यूनियन दाई-इची लाईफ इंश्योरेंस (यूडी लाईफ) ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित बैंडमिंटन चैंपियन, एच.. प्रणय को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। इस गठबंधन के साथ थॉमस कप में अपनी ऐतिहासिक विजय के बाद बैडमिंटन चैंपियन, एच.एस. प्रणय की किसी ब्रांड के साथ यह पहली पार्टनरशिप थी।

एच.एस. प्रणोय और एसयूडी लाईफ की साझेदारी के बारे में हमारे मार्केटिंग हेड, श्री अरिंदम घोष ने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में प्रणयउत्कृष्टता के उत्साह और देश सेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने एक बहुत लंबा सफर तय किया है, और इस सफर में हमने देख है कि वो उत्कृष्टता के उत्साह और खेल के लिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ हर बाधा को पार करते गए। इसी तरह, एसयूडी लाईफ में हम ऐसे समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं, जो हमारे उपभोक्ताओं, साझेदारों और अंशधारकों की जरूरतों को पूरा करें। हमें प्रणय के साथ साझेदारी करने की खुशी है, और हम एसयूडी लाईफ परिवार में उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।’’

अपना उत्साह साझा करते हुए एच.एस. प्रणय ने कहा, ‘‘एसयूडी परिवार में शामिल होना मेरे लिए स्वाभाविक था। मेरा विश्वास है कि भारतीयों, खासकर युवाओं को लाईफ इंश्योरेंस पॉलिसी के महत्व के बारे में शिक्षित किए जाने की जरूरत है, ताकि वो भविष्य के वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की योजना सही समय पर बना सकें। इसके अलावा हम सभी यह सच्चाई जानते हैं कि किसी के साथ भी, कहीं भी, और कोई भी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बीमा कराया जाना सबसे अच्छा उपाय है। मुझे ब्रांड के उद्देश्य का हिस्सा बनने और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की खुशी है।’’

Topics