जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजीव गाँधी ग्रामीण ओलिंपिक के सफल आयोजन से खिलाड़ी और कोच प्रसन्न दिखे। करीबी हफ्ते भर चली इस प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान तैयार करने से लेकर, खिलाड़ियों के रुकने, खाने-पीने, रजिस्ट्रेशन,ट्रांसपोर्टेशन, खिलाड़ियों के लिए ट्रेक सूट आदि की सभी व्यवस्थाएं की गयी थीं। प्रदेश भर के 33 ज़िलों से आये खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान मिली सभी सुविधाओं की जमकर तारीफ़ की और कहा की उनके दमदार प्रदर्शन के पीछे एक बड़ी वजह यह भी थी कि उन्हें रहने और खाने जैसी मूलभूत सुविधाओं के पीछे बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस प्रतियोगिता में करीब ३३० टीमों ने अपने खेलों में खिताब के लिए मुकाबला किया।
इस प्रतियोगिता में करीब ४००० खिलाड़ियों और ६०० प्रशक्षिकों और अधिकारियों ने भाग लिया जिनके रहने की व्यवस्था ओयो होटल में की गयी थी। खिलाड़ियों को किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए शहर भर में अलग अलग श्रेणियों के करीब १०० ओयो होटलों को चुना गया जिनमें कलेक्शन ओ, टाऊनहॉउस और स्मार्ट के प्रमुख है। पूरी प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए करीब ३५०० रूम नाइट्स बुक की गयी थीं।
वॉलीबॉल कोच प्रमिला ने व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि होटल में उनकी सभी ज़रूरतों का पूरा ध्यान रखा गया जिसने खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन करने में बेहद मदद की। श्रीगंगानगर से आये बास्केटबाल कोच हरजिंदर सिंह ने अपने पूरे अनुभव को काफी सन्तोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किये। उन्हें ओयो इंडियाना प्राइड होटल में ठहराया गया था जहां मिली सुविधाओं ने उनका दिल जीत लिया।
कई खिलाड़ियों ने यह भरोसा जताया कि आने वाले खेल आयोजनों में भी इसी स्तर के इंतज़ाम होंगे तो उन्हें उनका बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।












Add Comment