Business Featured

बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड ऊर्जा सरक्षण पुरस्कार 2022 से सम्मानित

बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियो में एक ओर अध्याय जोड़ते हुए वर्ष 2022 का ऊर्जा सरक्षण पुरस्कार 2022 अपने नाम किया I यह पुरस्कार कन्फेडरशन ऑफ इण्डियन इंडस्ट्री (CII), नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया I 21 सितम्बर को नई दिल्ली मे आयोजित तेइसवें वार्षिक ऊर्जा प्रबंधन सम्मेलन के मोके पर कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर, प्रोडक्शन श्री घनश्याम पलोड एवं प्रोडक्शन के डिप्टी मैनेजर श्री अविषेक त्रिपाठी को यह अवार्ड प्रदान किया गयाI यह अवार्ड कंपनी द्वारा ऊर्जा सरक्षण, वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम कार्यान्वन, अक्षय ऊर्जा प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन नियंत्रण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के क्षेत्र मे प्रदान किया गया I

बहू निर्णायक सदस्यों की समिति द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिरला कारपोरेशन लिमिटेड को अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विजेता घोषित किया I इस अवार्ड मे अन्य कम्पनियो ने भी भाग लिया I

श्री देवेश कुमार मिश्रा – ईकाई प्रमुख ने इस मोके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार कंपनी द्वारा किए गए ऊर्जा सरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के माध्यम से इस पृथ्वी पर जीवन को लम्बे समय तथा उच्च परिवेश में रहने के लिए अनुकूल बनाएगा I उन्होंने कहा कि सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने हमारी कम्पनी की छवी, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती तथा ऊर्जा सरक्षण के माध्यम से सहभागीदारो और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा दिया है I

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics