सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘कौन बनेगा करोड़पति- सीज़न 14’ में 4 और 5 अक्टूबर को राजस्थान के अजमेर की मनीषा लालवानी हॉटसीट की शोभा बढ़ाएंगी। यह शर्मीली कंटेस्टेंट अपने आत्मविश्वास और अद्भुत गेमप्ले से सभी को प्रभावित कर देंगी। इतना ही नहीं, एक मजेदार चर्चा के दौरान यह कंटेंस्टेंट होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर अपने साथ आए अपने पति की टांग खींचती भी नज़र आएंगी। एक मजेदार हंसी मजाक के दौरान यह कंटेस्टेंट, जो एक स्टेनोग्राफर हैं, बिग बी को अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। वो अपने पति के लिए बिग बी से डिक्टेशन भी लेंगी, जिसमें बिग बी उन्हें उनके पति की जूतों की दुकानों में महिलाओं के लिए एक अलग से फुटवेयर सेक्शन खोलने के बारे में बताएंगे।
इस मौके पर मनीषा होस्ट को अपने अजन्मे बच्चे का नाम चुनने के लिए भी कहेंगी। स्क्रीन पर प्रदर्शित नामों की सूची के साथ, श्री बच्चन पांच महीने की गर्भवती मनीषा के लिए एक लड़की और एक लड़के का नाम चुनेंगे। होस्ट ने बेटी के लिए ‘अवीरा’ और बेटे के लिए ‘कविश’ नाम चुना।
शो में होने और लेजेंडरी एक्टर श्री अमिताभ बच्चन द्वारा अपने बच्चे का नाम रखे जाने का अनुभव बताते हुए मनीषा कहती हैं, “यह एक शानदार अनुभव था, जिसे न सिर्फ मैं बल्कि मेरा परिवार भी हमेशा याद रखेगा। जरा सोचिए कि मैं यह कह सकती हूं कि मेरे बच्चे का नाम श्री अमिताभ बच्चन ने चुना है! यह विशेष सुविधा मिलना एक खास एहसास है और हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। मुझे खुद पर गर्व है कि मैं केबीसी जैसे प्रतिष्ठित शो में हॉटसीट तक पहुंचने और अपनी राशि जीतने में सक्षम थी। मुझे यह खास अवसर देने के लिए सोनी टीवी का धन्यवाद।”
‘कौन बनेगा करोड़पति – सीज़न 14′ में मनीषा लालवानी से मिलिए हॉटसीट पर, 4 और 5 अक्टूबर 2022 रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन।













Add Comment