निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2022 के दौरान कुल 7265 वाहनों की थोक बिक्री की, जिनमें से 3,177 वाहन घरेलू बाज़ार में बेचे गए और 4088 वाहनों का निर्यात किया गया। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में, इस साल थोक बिक्री में 18 फीसदी वर्ष-दर-वर्ष संचयी बढ़त दर्ज की गई है।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ”घरेलू और निर्यात बाजारों में बिक्री में तेजी के इस दौर को जारी रखते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। त्योहारी सीज़न ने भी निसान मैगनाइट की मांग बढ़ायी है जिसका श्रेय इसकी पैसों का अच्छा मोल दिलाने की खूबी को जाता है। हमें आशा है कि सप्लाई में सुधार और उपभोक्ताओं के स्तर पर सेंटीमेंट्स बेहतर होने से आगे भी यह रुझान जारी रहेगा।”
निसान इंडिया ने ग्लोबल निसान वे के अनुरूप सर्वोच्च मानकों के मद्देनज़र ग्राहकों मांगों को पूरा करना जारी रखा है। इस दिशा में एक और पहल करते हुए इसने हाल में क्वालिटी माह अभियान शुरू किया है जो 26 सितंबर से 11 नवंबर, 2022 तक देशभर में कंपनी के सभी सेल्स एवं आफ्टर-सेल्स कस्टमर टचप्वाइंट्स पर जारी रहेगा। ग्लोबल मानकों को लागू कर ग्राहकों की संतुष्टि में सुधार करने के मकसद से, यह कैम्पेन ‘ऑलवेज़ थिंक ऑफ द कस्टमर फर्स्ट’के थीम को आगे बढ़ाएगा। इस कैम्पेन में मुख्य रूप से ग्राहक सुविधा पर ज़ोर दिया जाएगा जिसके लिए एक्सप्रेस सर्विस, पिक ड्रॉप सर्विस, डोरस्टैप सर्विस तथा सर्विस क्लीनिक की व्यवस्था की गई है जो ग्राहाकें को मात्र 31 पैसे प्रति किलोमीटर की न्यूनतम लागत पर मेंटीनेंस सुविधा तथा असली पार्ट्स एवं एक्सेसरीज़ के रूप में वैल्यू प्रदान करेगा। इसी तरह, ग्राहकों को मानसिक सुकून दिलाकर उनका भरोसा जीतने का प्रयास किया जाएगा, जो कि 2 वर्ष की वारंटी (50,000किलोमीटर) जिसे मामूली खर्च पर 5 वर्ष (10,000किलोमीटर) के लिए बढ़ाया जा सकता है, से आता है।
निसान ग्राहक अपने वाहनों की सर्विस ऑनलाइन बुक कर सकते और कीमत आदि की जानकारी भी निसान सर्विस हब या निसान कनेक्ट से निसान सर्विस कॉस्ट कैलकुलेटर से भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनती है और इसे 1500 से अधिक शहरों में निसान की 24/7 रोडसाइड असिस्टैंस का समर्थन हासिल है।
दिसंबर 2020 में लॉन्च की गई बिग, बोल्ड, ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट (वर्तमान में 5.97 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर), को जापान में डिजाइन किया गया है और भारत में बनाया गया है, जो निसान इंडिया के मेक-इन-इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के निर्माण दर्शन को रेखांकित करता है। निसान मैग्नाइट को 1 लाख से अधिक घरेलू बुकिंग के साथ बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। जुलाई 2022 में,निसान ने निसान मैग्नाइट – रेड एडिशन को 7.86 लाख रुपये के आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।
निसान मैग्नाइट को 15 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है और नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश में इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। निसान इंडिया ने सितंबर बाद से चेन्नई में अपने रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड संयंत्र से 2010 में निर्यात शुरू करने के बाद से कंपनी ने 108 देशों को वाहनों का निर्यात किया है जिनमें न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया,मध्य-पूर्व एशियाई देश, यूरोपीय देशों के अलावा लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्वी एशिया, सार्क देशऔर उप सहारा तथा अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। हाल के वर्षों मेंनिसान इंडिया ने अपने प्राथमिक निर्यात बाज़ार को यूरोप से मध्य पूर्व के देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात,ओमान, कतर, बहरीनऔर कुवैत जैसे देशों में स्थानांतरित कर दिया है।













Add Comment