Business Featured

स्वास्तिक पाइप्स का  आईपीओ 29 सितंबर को खुलेगा

विशेषज्ञ पाइप निर्माता स्वास्तिक पाइप्स लिमिटेड ने एनएसई इमर्ज पर आ रहे अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्रति शेयर रु. 97 से रु. 100 का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू में बुक बिल्डिंग प्रोसैस के जरिए रु. 10 की फेस वैल्यू वाले फुली पेड-अप 62.52 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यह इश्यू 29 सितंबर को बोली लगाने के लिए खुलेगा और 3 अक्टूबर 2022 को बंद होगा। इश्यू का 50 प्रतिशत अमीर निवेशकों (एचएनआई) के लिए आरक्षित रहेगा और 50 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रहेगा। 

संदीप बंसल, अनुपमा बंसल, शाश्वत बंसल और गीता देवी अग्रवाल द्वारा प्रवर्तित स्वास्तिक पाइप्स सन् 1973 से माइल्ड स्टीलव और कार्बन स्टील इलेक्ट्रिक-रेसिस्टेंट-वेल्डेड (ईआरडब्ल्यू) ब्लैक और गैल्वनाइज़्ड पाइपों का निर्माण व निर्यात करती आ रही है।

कंपनी के हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दो विनिर्माण संयंत्र हैं जिनकी उत्पादन क्षमता 20,000 मीट्रिक टन प्रति माह है। कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार सोलर मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, स्टील ट्यूबुलर पोल्स, ग्रामीण विद्युतिकरण हेतु जीआई स्ट्रक्चर आदि क्षेत्रों में किया है। इस आईपीओ से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कंपनी की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

स्वास्तिक पाइप्स के प्रमुख ग्राहकों में शामिल हैं- रिलायंस इंडस्ट्रीज़, बीएचईएल, कोल इंडिया, डीएमआरसी, ईआईएल, हिंदुस्तान ज़िंक, एल एंड टी, नाल्को, एनटीपीसी, एबीबी लि. आदि। कंपनी के प्रतिष्ठित उपभोक्ता कई देशों में फैले हैं जैसे यूएसए, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, क़तर, जर्मनी, बेल्जियम, मॉरिशस, इथियोपिया और कुवैत।

मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी ने रु. 612.19 करोड़ का टर्नओवर दर्ज किया, EBITA रु. 29.28 करोड़ और शुद्ध लाभ रु. 20.41 करोड़ दर्ज किया गया।

Topics