सेलिब्रेशन्स के लिये डी2सी ब्राण्ड के देश के सबसे बड़े हाउस जॉइन वेंचर्स, जिसमें आईजीपी डॉट कॉम, इंटरफ्लोरा इंडिया, आईजीपी फॉर बिजनेस एण्ड मास्क शामिल है ने एमओ अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिडेट ( एमओ ऑल्ट्स) के नेतृत्व में 23.5 मिलियन डॉलर ( 187 करोड़ रूपये) सीरीज बी राउण्ड
फण्डिंग जुटाई है। इस राउण्ड में कान्विवायालाइट वेंचर्स, वैश्विक पेय विख्यात पर्नोड रिकार्ड्स वीसी आर्य एवं मौजूदा निवेशकों डीएसजी कन्ज्यूमर पार्टनर्स, वेंचर केटलिस्ट्स, जेडएनएल ग्रोथ एवं एचएनआई निवेशकों की भागेदारी भी देखी गई है। फरवरी 2022 में कम्पनी के दस मिलियन डॉलर सीरीज-ए राउण्ड के बाद समूह ने इस साल अपना दूसरा राउण्ड जुटाया है।
जॉइन वेंचर्स द्वारा जुटाई गई धनराशि को टेक्नोलॉजी को बढ़ाने और अपने पोर्टफोलियो ब्राण्ड्स के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने कैप्टिव डार्क स्टोर्स नेटवर्क का विस्तार करने के लिए व्यय किया जाएगा। कम्पनी का लक्ष्य एआई-सक्षम डिस्कवरी और हाइपर-पर्सनलाइजेशन के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता अनुभव प्रदान करना है। कम्पनी अगले 18 महीनों में नए उत्पादों और श्रेणियों को लॉन्च करने के लिए धन का उपयोग करने की योजना बना रही है, जो इसके मौजूदा ग्राहक आधार से प्राप्त अंतर्दृष्टि के आधार पर 30 लाख से अधिक है।
इस बारे में जॉइन वेंचर्स के फाउण्डर एव सीईओ तरुण जोशी ने कहा कम्पनी भारतीय अवसरों के ऑनलाइन खुदरा बाजार में सबसे आगे है, जिसके 2025 तक 90 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि ‘‘इतना विशाल बाजार का आकार विकसित भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा संचालित है जो जेनेरिक उत्पादों से परे देख रहे हैं और व्यक्तिगत, अद्वितीय और थीम-आधारित उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं, और हम मानते हैं कि हमारा क्यूरेटेड और व्यक्तिगत डिज़ाइन-टू-डिलीवरी उपभोक्ता अनुभव उनकी उभरती जरूरतों को पूरा करता है। एमओ ऑल्ट्स के साथ साझेदारी से पूरे भारत और उसके बाहर हमारी विस्तार योजनाओं में तेजी लाने में निश्चित तौर पर मदद मिलेगी।‘‘
गौरतलब है कि फाउण्डर और सीईओ तरुण जोशी के नेतृत्व में, जॉइन वेंचर्स फ्रेश, फूड, होम और फैशन श्रेणियों में हस्तनिर्मित, व्यक्तिगत और क्यूरेटेड उत्पादों की पेशकश करने वाले डिजिटल-फर्स्ट ब्रांडों के पोर्टफोलियो के स्वामी हैं और इसके संचालनकर्ता हैं। जॉइन वेंचर्स हाउस ऑफ ब्रांड्स में आईजीपी – उत्सवों के लिए भारत का सबसे बड़ा डी2सी ब्रांड, इंटरफ्लोरा – प्रीमियम फूलों के लिए भारत का सबसे बड़ा डी2सी ब्रांड, बिजनेस के लिए आईजीपी रिवॉर्ड मैनेजमेंट और कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए भारत का प्रमुख बी2बी2सी पार्टनर और खाद्य पदार्थों के लिए मस्का डी2सी ब्रांड शामिल हैं।
इस अवसर पर एमओ आल्ट्स के निदेशक तथा हेड ऑफ कंज्यूमर सेक्टर विजय धानुका ने कहा ‘‘हम ऑनलाइन गिफ्टिंग और सेलिब्रेशन स्पेस में सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांड में से एक के साथ साझेदारी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। जॉइन वेंचर्स एक तेजी से विकसित कम्पनी है, और तरुण तथा उनकी टीम ने इतने कम समय में ब्राण्ड को ऊंचाइयों पर ला करके असाधारण निष्पादन क्षमता दिखाई है। जैसे-जैसे देश तेजी से ऑनलाइन की ओर बढ़ रहा है हमरा मानना है कि डिजिटल चैनल उपभोक्ता व्यवसायों के लिए तीव्र गति से आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत प्रवर्तक होंगे। जॉइन वेंचर्स में हमारा निवेश तकनीक-सक्षम उपभोक्ता फ्रेंचाइजी में हमारे दूसरे निवेश का प्रतीक है, जिन्हें बड़ी असंगठित श्रेणियों में पहला प्रस्तावक लाभ है।‘‘
ज्वाइन वेंचर्स ने पिछले 2 वर्षों में अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक तीन गुणा बढ़ाकर 250 करोड़ रुपए वार्षिक राजस्व रन-रेट तक पहुंचाया है। कम्पनी वर्तमान में तीन मदर वेयरहाउस और 40 से अधिक डार्क स्टोर्स द्वारा संचालित अपने सेम डे डिलीवरी नेटवर्क के माध्यम से 100 से अधिक देशों में ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है।












Add Comment