Featured Sports

भीलवाड़ा किंग्स ने जारी की टीम की जर्सी

भीलवाड़ा किंग्स ने आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन 2 के लिए वाइब्रेंट कलर की जर्सी जारी की। लीग मैच 16 सितंबर, 2022 से शुरू हो रहा है। जर्सी का पीला और बैंगनी रंग आपस में खूब जंचते हैं क्योंकि बैंगनी रंग लक्ज़री, पावर और एम्बीशन दर्शाता है जबकि पीला खुशी, गर्मजोशी और खिली हुई धूप का प्रतीक है।

एलएनजे भीलवाड़ा किंग्स के टीम स्वामी श्री रिजू झुनझुनवाला ने कहा, “हम चाहते हैं कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीज़न में हमारी टीम एम्बीशस हो और अपनी पूरी ताकत और शक्ति के साथ खेले। इसी सोच के साथ हम ने कलर चुने हैं। हमारी टीम राजस्थान और भीलवाड़ा की युवा आबादी के लिए जीत हासिल करेगी जैसे राजस्थान आईपीएल टीम ने देश में खेले गए पहले आईपीएल सीजन में जीत हासिल की। कुछ बड़ा हासिल करने और जीतने से हमेशा लोगों में गर्मजोशी और खुशियां आती हैं। ढेर सारी नई उम्मीदें और चमक आती है। यही कारण है कि हम ने यह कलर कम्बिनेशन चुना है।

उन्होंने बताया, ‘‘हम एक समूह के रूप में राजस्थान में हमारे सामाजिक संगठन ‘जवाहर फाउंडेशन’ के जरिये जनहित कार्य करते हैं। इसके तहत हम खाद्य सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता, सुरक्षित पेयजल और अब खेल को बढ़ावा और समर्थन देते हैं। हम चाहते हैं कि राजस्थान और भीलवाड़ा के लोग हमारे प्रयास से उनके जीवन में इन रंगों की अहमियत समझें।’’ 

एलएनजे भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान श्री इरफान पठान ने कहा, “किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के लिए भारतीय जर्सी पहनना गर्व की बात है। हम ने आजीवन नीले रंग का आदर और अनुभव किया है और यह हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। एलएनजे भीलवाड़ा किंग्स ने बैंगनी और पीले रंग को चुना है जो भारतीय राष्ट्रीय टीम में मेरे खेलने के दौरान हर पल विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं – लक्जरी, पावर, एम्बीशन, खिली धूप, गर्मजोशी और खुशी। एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के माध्यम से हम एक बार फिर इन रंगों का जादू देखेंगे।’’

भीलवाड़ा किंग्स टीम ने हाल ही में श्री लालचंद राजपूत को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इस सीजन के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है। भीलवाड़ा किंग्स का स्वामी एलएनजे भीलवाड़ा समूह है, जो कपड़ा, ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड, बिजली उत्पादन, आईटी-सक्षम सेवाओं, ऊर्जा भंडारण समाधान और कौशल विकास के क्षेत्र में विभिन्न प्रोडक्ट और सेवाओं के साथ कार्यरत प्रमुख व्यापारिक घरानों में से एक है।

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े नाम 16 सितंबर से लीग शुरू होने पर मैदान में उतरेंगे और एक-दूसरे को चुनौती देंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में चार शानदार टीमें होंगी जो 12 मैचों के लीग स्टेज में एक-दूसरे के मुकाबले दो बार खेलेंगी। 

Topics