कोलकाता स्थित एफ.एम.सी.जी. उत्पादों की कंपनी, अन्नपूर्णा स्वादिष्ठ ने आज घोषणा की कि उसने बुक-बिल्डिंग के माध्यम से एन.एस.ई. इमर्ज पर अपने आगामी सार्वजनिक निर्गम के लिए रु. 68-70 प्रति शेयर की मूल्य सीमा निर्धारित की है।
यह निर्गम सब्सक्रिप्शन हेतु 15 सितंबर, 2022 को खुलेगा और 19 सितंबर, 2022 को बंद हो जायेगा। यह कंपनी बुक-बिल्डिंग निर्गम के माध्यम से 43.22 लाख इक्विटी शेयरों को प्रदान करेगी। कम से कम 2000 शेयरों के लिए और इसके बाद उसके गुणकों में आवेदन किया जाना चाहिए। आवंटन के बाद, शेयर एन.एस.ई. एस.एम.ई. इमर्ज पर सूचीबद्ध होंगे। इस निर्गम में कंपनी की निर्गम के पश्चात भुगतान की गई पूँजी का 26.32% शामिल है।
इस निर्गम का प्रबंधन मुख्यतः कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है और स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस निर्गम की रजिस्ट्रार है। निर्गम के पश्चात, इस कंपनी की भुगतान की गई इक्विटी पूँजी रु. 12.10 करोड़ से बढ़कर रु. 16.42 करोड़ हो जायेगी।
शंकर शर्मा की अगुआई में बाज़ार के जाने-माने निवेशकों ने इस कंपनी में आई.पी.ओ.-पूर्व के निवेश के राउंड में निवेश किया है। शंकर शर्मा अपनी व्यक्तिगत क्षमता से बोर्ड में शामिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त, जी.एम.ओ. सिंगापुर प्राइवेट के पूर्व साझेदार, अमित भारतिया ने भी अपनी व्यक्तिगत क्षमता में निवेश किया है। एन.ए.वी. कैपिटल इमर्जिंग स्टार फंड और राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज सहित प्रमुख संस्थागत निवेशकों ने भी कंपनी में आई.पी.ओ.-पूर्व हिस्सेदारी में निवेश किया है।
आसनसोल और सिलीगुड़ी में इस कंपनी की दो उत्पादन इकाईयाँ हैं। आसनसोल वाले संयंत्र में अन्नपूर्णा स्वादिष्ठ की फ्रायम्स की दैनिक उत्पादन क्षमता 15 मीट्रिक टन और सिलीगुड़ी वाले संयंत्र में 10 मीट्रिक टन दैनिक उत्पादन क्षमता है। यह कंपनी जैकपॉट, चटपटा मून, बैलून, फिंगर, रैम्बो, मेकअप बॉक्स, धमाका, फूचका, जंगल एडवेंचर्स, रिंगा, बचपन का प्यार, कुरचुरे, क्रीम फिल्ड केक वेनिला, क्रीम फिल्ड केक लीची, जैसे नामों के तहत उत्पाद बेचती है। इस कंपनी में लगभग 235 कर्मचारी हैं और 225 कर्मचारी अनुबंध पर काम करते हैं।
विस्तार की योजनायें
यह कंपनी कोलकाता से लगभग 60 किलोमीटर दूर ग्रुप और धूलागढ़ में ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट स्थापित कर रही है। ग्रुप की इकाई लगभग 70,000 वर्गफुट क्षेत्र में फ़ैली होगी और इसकी रस्क के लिए प्रतिदिन 10 मीट्रिक टन और केक के लिए प्रतिदिन 5 मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता होगी। यह कंपनी ग्रुप इकाई में विपरीत दिशा के समाकलन को सुरक्षित करने के लिए प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन की स्थापित क्षमता के साथ एक आटा चक्की भी स्थापित कर रही है। इस इकाई की अनुमानित लागत रु. 17.09 करोड़ होगी, और आई.पी.ओ. आय के माध्यम से इसका वित्तपोषण किया जायेगा। कंपनी पश्चिम बंगाल के धूलागढ़ फूड पार्क में लगभग 75,000 वर्गफुट का एक और अत्याधुनिक संयंत्र स्थापित कर रही है, जिसमें फ्रायम्स के लिए प्रतिदिन 16 मीट्रिक टन और वेफर्स के लिए 1.5 मीट्रिक टन प्रतिदिन की क्षमता है। इस इकाई की अनुमानित लागत रु. 4.64 करोड़ होगी। वित्तवर्ष 2013 की चौथी तिमाही में धूलागढ़ और ग्रुप में दोनों नई सुविधाओं के चालू होने की उम्मीद है।
वित्तीय स्थिति
अन्नपूर्णा स्वादिष्ट की आय मार्च 2019 में रु. 11.67 करोड़ से बढ़कर मार्च 2022 में रु. 61.04 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि इसका लाभ मार्च 2019 में रु. 0. 28 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2022 में रु. 2.40 करोड़ हो गया है, वहीं मार्च 2022 तक कंपनी के पास दर्ज रु. 3.47 करोड़ का दीर्घकालिक ऋण है। इसका ऋण-इक्विटी अनुपात मात्र 1.26 है। वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए, इसने रु. 28.99 करोड़ के टर्नओवर पर रु. 1.31 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।












Add Comment