Business Featured

आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार सेवाएं शुरू की

भारत में सबसे तेजी से बढ़ते सास-आधारित शिपिंग प्लेटफार्मो में से एक, आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग सेवा पोर्टल, आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल के लॉन्च की घोषणा की है। यह नया उपक्रम तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स व्यवसायों (एसएमई) और डी2सी ब्रांडों को आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल द्वारा रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से जुड़े वैश्विक बाजारों में ई-कॉमर्स बिक्री का विस्तार और विकास करने में मददगार साबित होगा।

भारत से अंतर्राष्ट्रीय सीमा-पार शिपिंग का मूल्य 2025 तक लगभग 129 बिलियन डॉलर्स से अधिक होने का अनुमान है, और आईथिंक लॉजिस्टिक्स अपने एआई और मशीन लर्निंग पावर्ड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय सेवा का निर्माण करके भारतीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं की विकास महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करना चाहता है। आईथिंक लॉजिस्टिक्स का अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग प्लेटफॉर्म ई-कॉमर्स विक्रेताओं को सभी प्रमुख बाज़ार स्थानों जैसे अमेजन, ईबे, एलसी और अन्य के साथ एकीकरण प्रदान करता है। यह ई-कॉमर्स विक्रेताओं को ऑर्डर डाउनलोड करने, ट्रैकिंग आईडी पुश करने और अंत में विक्रेताओं को इन अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर को पूरा करने के लिए उपलब्ध सर्वाेत्तम सेवा विकल्पों से जोड़ने की अनुमति देगा।

आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल ने अपने अंतरराष्ट्रीय उत्पाद का निर्माण सावधानी पूर्वक अनुसंधान और भारतीय अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स शिपर्स की जरूरतों को समझने के बाद किया है, जिसमें लागत प्रभावशीलता, प्रौद्योगिकी सक्षम लॉजिस्टिक और बेहतर ट्रांजिट समय पर विशेष ध्यान दिया गया है। आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल सेवाओं का उद्देश्य भारतीय ई-कॉमर्स शिपर्स को एक ऐसी सेवा की पेशकश करना है जो इण्डिया पोस्ट अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं और वैश्विक इंटीग्रेटर्स के बीच फिट बैठती है।

आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल के वेल्यू प्रपोजिशन में उसी दिन पिकअप, बेंचमार्क ट्रांजिट समय शामिल हैं, जो सीधे उड़ान कनेक्शन और गंतव्य बाजारों में कई शिपमेंट इंजेक्शन ऑप्शन्स के लिए है; ई-कॉमर्स केंद्रित कस्टम क्लीयरेंस ग्राहक समर्थन, मूल देश और गंतव्य देश दोनों में रीयल-टाइम ट्रैकिंग अपडेट; मार्केटप्लेस और क्लाइंट की अपनी वेबसाइट के साथ निर्बाध एकीकरण; और बहु-मोड विकल्प के साथ है।

आईथिंक लॉजिस्टिक्स का शिपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन, ईबे, शॉपीफाई, मेगनेटो और वू कॉमर्स  जैसे मार्केटप्लेस के लिए वन क्लिक कनेक्शन के साथ एक सहज इंटरलिंक प्रदान करता है। यह सेवा आज जयपुर और सूरत में उपलब्ध है और जल्द ही सितम्बर 2022 तक 30 हजार से अधिक ओरिजन पोस्ट कोड और 20 शहरों में लॉन्च की जाएगी।

आईथिंक लॉजिस्टिक्स की को-फाउण्डर सुश्री ज़ैबा सारंग ने इस विकास के बारे में कहा, “आईथिंक में, हम भारत के बाजार के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को लॉन्च करते हुए वास्तव में उत्साहित हैं। हमारी सेवा की पेशकश ग्लोबल लॉजिस्टिक प्लेयर्स और टेक्नोलॉजी एनेबल्ड डेटा इंटेलिजेंस के साथ रणनीतिक साझेदारी पर केन्द्रित है ताकि बेहतर पारगमन (ट्रांजिट) समय द्वारा समर्थित पूर्ण शिपमेंट विजेबलेटी और ट्रांसपरेंसी प्रदान की जा सके। उन्होंने आगे बताया कि हमारे इस लॉन्च के वर्ष में हमारा प्राथमिक उद्देश्य भारत में सीमा पार ई-कॉमर्स शिपर्स के लिए एक विश्वसनीय, लागत प्रभावी समाधान प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करना है, जिसका मुख्य उद्देश्य ई-कॉमर्स शिपर्स को अपने ग्राहकों के साथ अपनी रैंकिंग बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करना है।

उन्होंने बताया आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल सभी प्रमुख गंतव्यों में अमेज़ॅन और अन्य थर्ड पार्टी गोदामों में शिपमेंट डिलीवरी की पेशकश करेगा। हम मार्च 2023 तक अमेरिका, सीए, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड के सभी प्रमुख गंतव्य बाजारों में अपनी सेवाएं देने की योजना बना रहे हैं।

Topics