Business Featured

पेप्सिको ने एयरटेल के साथ की साझेदारी

पेप्सिको इंडिया और दूरसंचार सेवाओं के अग्रणी प्रदाता भारती एयरटेल ने आगामी त्योहारी सीज़न के मद्देनज़र ग्राहकों के लिए आकर्षक पेशकश के उद्देश्य से हाथ मिलाया है। इसके चलते, अब ग्राहकों को पेप्सी, माउंटेन ड्यू, 7अप, मिरिंडा, स्लाइस और ट्रॉपिकाना पेट बॉटल्स की हर खरीद के बदले रूपये 10 और रूपये 20 मूल्य के एयरटेल रीचार्ज कूपन मिलेंगे। पेट बॉटल्स के लेबल्स के पिछले भाग में एक एयरटेल थैंक्स ऍप डिस्काउंट कूपन कोड छपा होगा जिसकी मदद से ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

भारत में कनेक्टिविटी और इंटरनेट एक्सेस की मांग लगातार बढ़ रही है और ग्राहक अब गेमिंग, एंटरटेनमेंट या कन्टेंट स्ट्रीमिंग आदि के लिए अपना ज्यादा समय ऑनलाइन बिता रहे हैं। 30 जून को समाप्त तिमाही की एयरटेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले की तुलना में, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान मोबाइल डेटा खपत में 16.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है जबकि प्रति मोबाइल डेटा कंज्यूमर खपत का आंकड़ा 19.5 जीबी प्रति माह पहुंच गया है।

इसी तरह, आउट-ऑफ-होम बेवेरेज खपत भी बढ़ी है क्योंकि ग्राहक अब अपने अच्छे पलों का जश्न मनाने, काम या ट्रैवल के सिलसिले में पहले से ज्यादा समय बाहर बिताने लगे हैं। मोबिलिटी और मूवमेंट बढ़ने से बेवेरेजेस की मांग बढ़ी है।

इस रुझान के मद्देनजर, पेप्स्किो इंडिया तथा एयरटेल की यह भागीदारी ब्रैंड के फुटप्रिंट बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें पैसों का बेहतर मोल दिलाते हुए ग्राहकों के साथ गहरा जुड़ाव कायम करने में मददगार साबित होगी। 

इस पार्टनरशिप के बारे में जॉर्ज कूवूर, सीनियर वाइस-प्रेसीडेंट, बेवेरेजेस, पेप्सिको इंडिया ने कहा कि भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी की मांग लगातार बढ़ रही है और यह ब्रैंड के साथ ग्राहकों के जुड़ाव के तौर-तरीकों को बदल रही है। पेप्सिको इंडिया में, हम अपने ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को गहरा बनाने के लिए प्रयासरत हैं और इस उद्देश्य से उनके साथ ऐसे प्लेटफार्मों के जरिए जुड़ाव कायम कर रहे हैं जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। अब जबिक ग्राहक वर्ग भी अपने आसपास बाहर की दुनिया में कदम रखने और संपर्क कायम करने को उत्सुक है, ऐसे में एयरटेल के साथ हमारी भागीदारी उनके डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाएगी। हम एयरटेल के साथ मिलकर अपने ग्राहकों को अधिक मोल प्रदान करने तथा उन्हें अपने मनपसंद ड्रिंक्स का आनंद उठाने के साथ-साथ अपने प्रियजनों के साथ भी संपर्क में बने रहने का यह अवसर प्रदान कर खुशी महसूस कर रहे हैं।