Business Featured

बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2022 से सम्मानित

बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियो में एक ओर अध्याय जोड़ते हुए वर्ष 2022 का ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2022 अपने नाम किया I यह पुरस्कार ग्रीनटेक फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया I 23 जुलाई को होटल ताज विवांता, गोहाटी मे आयोजित बाईसवी वार्षिक पर्यावरण सम्मेलन के मोके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री रविशंकर प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण एवं वन विभाग, असम सरकार और श्री वेद प्रकाश महावर, पूर्व निदेशक, ओ.एन.जी.सी. द्वारा कंपनी के जनरल मैनेजर, सतत विकास श्री विनोद पालीवाल एवं पर्यावरण उप प्रबंधक श्री रतिकांत चौधरी को यह अवार्ड प्रदान किया गया I यह अवार्ड कंपनी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र मे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्टों का उपयोग, हरित पट्टिका मे विस्तार, जल सरक्षण, ऊर्जा सरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन नियंत्रण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के क्षेत्र मे प्रदान किया गया I

श्री विनोद पालीवाल ने इस अवसर पर “सतत विकास की ओर अग्रसर” पर पावर पॉइंट प्रजन्टेशन द्वारा विस्तृत जानकारी दी I बहू निर्णायक सदस्यों की समिति द्वारा पर्यावरणीय क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिरला सीमेंट को सीमेंट सेक्टर मे अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विजेता घोषित किया I इस अवार्ड मे ओ.एन.जी.सी., भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन, बोकारो स्टील प्लांट, प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस, जेएसडब्ल्यू इस्पात, जेके टायर और किरोलसकर फेरस जैसी कम्पनियो ने भी भाग लिया I

श्री सुनील सूद – ईकाई प्रमुख ने इस मोके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार कंपनी द्वारा किए गए पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के माध्यम से इस पृथ्वी पर जीवन को लम्बे समय तथा उच्च परिवेश में रहने के लिए अनुकूल बनाएगा I उन्होंने कहा कि सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने हमारी कम्पनी की छवी, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के माध्यम से हरित पर्यावरण एवं सहभागीदारो और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा दिया है I