Business Featured

फाइबरवेब इंडिया का कर बाद लाभ तिमाही आधार

100 प्रतिशत ईओयू और नॉन वोवन फैब्रिक्स की निर्माता, फाइबरवेब (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। उक्त अवधि में कम्पनी को कुल आय 17.45 करोड़ रूपये हुयी,जबकि एबिटडा₹ 2.90 करोड़ रूपये का हुआ,कर बाद लाभ वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में ₹1.70 करोड़ रूपये का हुआ,जबकि ईपीएस 0.59 हुई।

इस अवसर पर बोलते हुए फाइबरवेब (इंडिया) लिमिटेड के डायरेक्टर, श्री भावेश पी सेठ ने कहाबीती हुई तिमाही ने अधिक वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट पर फोकस करने के हमारे प्रयासों का परिणाम देना शुरू कर दिया है। तिमाही के दौरान हमने नए वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स पेश किए जिससे हमें शिपिंग के ऊंचे भाड़े का मुकाबला करने में मदद मिली। यदि हमने इन प्रोडक्ट को पेश नहीं किया होता और सिर्फ बेसिक प्रोडक्ट की सप्लाई की होती तो यह तिमाही कठिन होती।

हमारा अनुभव और बाजारों की समझ से समय पर इन वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट को डेवलप करने में हमें मदद मिली।इन प्रोडक्ट को  हमारे सभी प्रमुख ग्राहकों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है और हमारा इरादा इन प्रोडक्ट पर अधिक फोकस करने का है।

एक बार शिपिंग भाड़ा सामान्य हो जाने पर हम इन वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट का अवलोकन करेंगे जिससे हमारी लाभप्रदता मार्जिन में सुधार होगा।