चार पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए फ्रेम और ट्रिम जैसे सीटिंग सलूशंस का निर्माण करने के बिजनेस में कार्यरत, एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स ने वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है-
कंसोलिडेटेड कुलआय 40.46 प्रतिशत बढ़कर 64.09 करोड रुपये हुई, कंसोलिडेटेड एबिटडा 34.38 प्रतिशत बढ़कर 5.59 करोड़ रुपये हुआ, कंसोलिडेटेड करपूर्व लाभ 73.68 प्रतिशत बढ़कर 4.95 करोड़ रुपये हुआ, कंसोलिडेटेडकरबादलाभ 73.11 प्रतिशत बढ़कर 4.12 करोड रुपये हुआ, कंसोलिडेटेड ईपीएससमान तिमाही की 3.97 की तुलना में 6.81 हुई
प्रदर्शन पर बोलते हुए एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स के पूर्णकालिक डायरेक्टर, श्री प्रणव रेलन ने कहा, “जैसा कि हम देख रहे हैं कोविड-19 महामारी के बाद ऑटोमोबाइल उद्योग ट्रैक पर वापस आ गया है, हम हमारे बिजनेस के लिए भारी ग्रोथ अवसर देखते हैं. हमने वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 23 की शुरुआत की है और वित्त वर्ष 23 और हमें उसके बाद उल्लेखनीय ग्रोथ करने का विश्वास है.
बंगलुरु और गुजरात मेंहमारे नए प्लांट्स मेंक्षमता विस्तार होने के साथ नया प्रोडक्ट आ रहा है, जो हमारे भावी ग्रोथ का चालक होगा. नएग्राहकों में वृद्धि और बीआईडब्लू मेंप्रवेश से आगे चलकर हमारे बिजनेस ग्रोथ में भारी वृद्धि होगी.”













Add Comment