Business Featured

जेट फ्रेट अमेरिकी बाजार में भी करेगी ऑपरेशन्स का विस्तार

जेट फ्रेट लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस प्रोवाइडर, जेट फ्रेट लॉजिस्टिक्स लिमिटेड अमेरिकी बाजार में भी अपने ऑपरेशन्स (परिचालन) का विस्तार करने जा रही है। जेट फ्रेट का मानना है कि अमेरिकी बाजार में वह क्षमता है, जहां कोई भी बेहद उपयोगी कार्य अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकता है और अवसरों का फायदा भी उठा सकता है। हाल ही में, जेट फ्रेट के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर, मि. रिचर्ड एफ. थेकनेथ ने अमेरिका की कई यात्राएं कीं। इनमें उन्होंने वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, इंडियाना, सेंट लुइस और रोड आइलैंड जैसे स्थानों का दौरा किया और उन्होंने पाया कि ये व्यापार के विस्तार के लायक जगह हैं। निर्यात को बढ़ाने के लिए सरकारी पहल को ध्यान में रखते हुए रिचर्ड की योजना भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड लेन में सुधार करने की है। ‘पहले से ही अमेरिका के साथ जेट फ्रेट का महत्वपूर्ण व्यापार जारी है और निकट भविष्य में इसे कई गुना बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी का यह विस्तार निश्चित रूप से कंपनी के विजन और मिशन और ‘मिशन एक्सेल” के अनुरूप होगा। यह एक नया बदलाव अथवा नया अवतार होगा जो जेट फ्रेट को अपने लक्ष्यों को सुचारू रूप से प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

नवगठित, समर्पित और अनुभवी कार्यकारी नेतृत्व टीम इस ड्रीम प्रोजेक्ट के सफल विस्तार की दिशा में पूर जोर मेहनत कर रही है। ‘जेट फ्रेट लॉजिस्टिक्स के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में सबसे आगे चलने की दृष्टि से 1986 में स्थापित, जेट फ्रेट एक फुल स्टैक लॉजिस्टिक्स कंपनी है जो सभी प्रकार की लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करती है। ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करते हैं, सभी प्रमुख वैश्विक एयर लाइन्स के साथ प्रतिदिन 150 टन से अधिक एयर कार्गो का प्रबंधन करते हैं और कस्टम्स क्लीयरेंस, लॉजिस्टिक सॉल्यूशन्स के लिए बाजार में एक जाना-पहचाना नाम होने के साथ-साथ खराब होने वाले कार्गो के समय के प्रति संवेदनशील हैं साथ सामान्य कार्गो के साथ ही खतरनाक कार्गो के शिपमेंट और ओ डी सी कंसाइनमेंट के शिपमेंट के विशेषज्ञ भी हैं। भारत में 10 से ज्यादा शहरों में उनकी मजबूत उपस्थिति है साथ ही दुबई और नीदरलैंड में शाखाओं के साथ 200 से ज्यादा देशों को सेवा प्रदान करते हैं। अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यह अधिकतम दक्षता और त्वरित प्रतिक्रिया के साथ सेवाओं का संचालन करती है। उनका इंफ्रास्ट्रक्चर टाइट शेड्यूल में भी सेंसेटिव डेली शिपमेंट को संभालने के उन्नत तकनीक और अत्याधुनिक साधन संपन्न है।

हाल ही में, जेट फ्रेट ने एयर कार्गो इंडिया 2022 में ‘द स्टेट ट्रेड टाइम्स – इंटरनेशनल फ्रेट फारवर्डर ऑफ द ईयर – रीजन इंडिया हाइली एक्लैम्ड” अवार्ड भी जीता है।

जेट फ्रेट ने ‘मिशन एक्सेल” लॉन्च कर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, दूरदर्शी दृष्टिकोण पर जोर दिया और व्यावसायिक लेनदेन में तकनीकी प्रगति और नवाचार लाने का प्रयास किया है। यह पहल प्रोडक्ट मिक्स, प्रोसेस,  प्रमोशन के सिद्धांतों पर है। अपनी अनूठी व्यावसायिक पहल के साथ जेट फ्रेट का लक्ष्य आगामी वर्ष में पांच गुना राजस्व प्राप्त करना है, जहां टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन इस रणनीति की धुरी होंगे। कंपनी बाजार के आगामी अवसरों को भुनाने के लिए अपने दशकों के औद्योगिक अनुभव और रचनात्मक व्यापार पद्धतियों को साथ लेकर काम करती है।