Automobile Featured

निसान इंडिया ने दस लाख वाहनों का निर्यात किया

निसान मोटर इंडिया ने दस लाख वाहनों के निर्यात की उपलब्धि हासिल कर ली है। ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्‍ड’के दर्शन से प्रेरित, निसान चेन्‍नई स्थित रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड में सितंबर 2010 से शुरू हुए निर्यात के बाद से दुनियाभर के 108 देशों को वाहनों का निर्यात कर चुकी है।

मौजूदा उपलब्धि के बारे में, फ्रैंक टॉरेस, प्रेसीडें, निसान इंडिया ने कहा, ”हमें भारत से दुनिया को दस लाख निसान वाहनों के निर्यात की उपलब्धि हासिल करने पर गर्व है। निसान इंडिया आज हमारी पूर्ण निर्मित कारों तथा हिस्‍से-पुर्जों के निर्यात का प्रमुख केंद्र बन चुका है। हाल ही में हमने अपनी बैस्‍टसैलिंग मैगनाइट को नेपाल, भूटान और बांग्‍लादेश के लिए निर्यात किया है। यह हमारी पोर्ट सुविधाओं समेत हमारे परिचालनों के प्रतिस्‍पर्धी रुझानों को दर्शाता है। हम इस उपलब्धि को हासिल करने में शामिल रही हमारी टीमों को बधाई देते हैं और साथ ही पोर्ट अधिकारियों तथा तमिलनाडु सरकार के प्रति भी उनके लगातार जारी सहयोग के लिए आभार व्‍यक्‍त करते हैं।”

बीजू बालेंद्रन, एमडी एवं सीईओ, रेनॉ निसान आटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) ने कहा, ”दस लाखवें निर्यात की उपलब्धि हासिल करना हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। यह ‘‍मेक इन इंडिया’पहल के लिए हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। यह उपलब्धि विस्‍तार और बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाने के हमारे इरादों को और मजबूत बनाती है और भारत में रेनॉ-निसान प्‍लांट को उत्‍कृष्‍ट निर्माण के केंद्र के तौर पर स्‍थापित करती है जो आने वाले समय में और भी अधिक प्रशंसा तथा पुरस्‍कार हासिल करेगा।”

इस उपलब्धि के बारे में, राकेश श्रीवास्‍तव, मैनेजिंग डायरेटर, निसान मोटर इंडिया ने कहा, ”निसान इंडिया हमारी ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्‍ड’सोच का साकार रूप है। निर्यात निसान इंडिया की व्‍यावसायिक रणन‍ीति का अहम् स्‍तंभ है और हम अलग-अलग बाजारों, वर्गों में अपने ग्राहक आधार को लगातार विस्‍तार देते रहेंगे जिसके लिए अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ उत्‍पादों के अलावा इनोवेटिव टैक्‍नोलॉजी, जबर्दस्‍त परफॉरमेंस तथा सुरक्षा जैसी खूबियां प्रमुख हैं। निसान मैगनाइट ने हमारे व्‍यावसायिक दृष्टिकोण की पुष्टि की है और भारत समेत विदेशी बाजारों में इसकी सफलता निसान की नैक्‍स्‍ट ट्रांसफॉर्मेशन योजना का हिस्‍सा है।”

28 जुलाई को निसान इंडिया के प्रेसीडेंट फ्रैंक टॉरेस तथा निसान मैनेजमेंट टीम के सदस्‍यों ने श्री एम गुणशेखरन, जनरल मैनेजर फाइनेंस एवं ऑपरेशंस, कैप्‍टन जी एम बालन, जनरल मैनेजरमैरीन सर्विसेज़ ने निर्यात के लिए दस लाखवें वाहन को – जो कि एक निसान मैगनाइट कार थी, कामराजर पोर्ट से झंडी दिखायी।

निसान इंडिया चेन्‍नई स्थित कामराजर पोर्ट लिमिटेड (पूर्व में एन्‍नोर पोर्ट लिमिटेड) से पश्चिम एशियाई देशों समेत लैटिन अमरीका, न्‍यूज़ीलैंड, आस्‍ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, सार्क देशों के अलावा उप सहारा और अफ्रीका के केई देशों को निर्यात करती है। हाल के वर्षों में, निसान इंडिया ने यूरोप से लेकर पश्चिम एशियाई देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्‍त अरब अमीरात, ओमान, कतर, बाहरीन और कुवैत जैसे देशों तक में अपना निर्यात बाजार फैला लिया है।

निर्यात किए जाने वाले प्रमुख मॉडलों में बिग, बोल्‍ड और ब्‍युटिफुल निसान मैगनाइट शामिल है।

परिचालन शुरू करने के बाद से, आरएनएआईपीएल प्‍लांट अब तक भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में 1.5 अरब डॉलर की रकम का निवेश कर चुका है। इसने 40,000 से अधिक कर्मचारियों (प्रत्‍यक्ष एवं परोक्ष) के लिए रोज़गार और स्किलिंग अवसरों को भी पैदा किया है, जो वाहन निर्माण के लिए जरूरी प्रोडक्‍ट्स तथा सपोर्ट ऑपरेशंस मुहैया कराते हैं।


हाल के महीनों में, इस प्‍लांट ने भारत समेत विदेशी बाजारों में मैगनाइट की बढ़ती मांग के मद्देनजर अपने परिचालनों को तेज किया है।

निसान मैगनाइट ने निसान इंडिया को भारी कामयाबी दिलायी है और अब दस लाख यूनिटों के निर्यात में भी इसकी अहम् भूमिका है। भारत के ऑटो मार्केट में निसान मैगनाइट ने एसयूवी वर्ग में अपनी खास धाक जमायी है जो कि इसके आकर्षक डिजाइन के अलावा, पावर पैक्‍ड परफॉरमेंस, हाइ-टैक फीचर्स और अभूतपूर्व सुरक्षा खूबियों का परिणाम है।

ग्‍लोबल एनसीएपी द्वारा फरवरी 2022 में करायी सेफ्टी रेटिंग के अनुसार, इस बिग, बोल्‍ड, ब्‍युटिफुल एसयूवी ने एडल्‍ड ऑक्‍यूपेंट प्रोटेक्‍शन कैटेगरी मेंफोर-स्‍टार रेटिंग प्राप्‍त कर, शरीर ट्रैफिक से लेकर पहाड़ी ढलानों तक पर विभिन्‍न ड्राइविंग परिस्थितियों के दौरान सुरक्षा फीचर्स के आधार पर ग्राहकों का भरोसा जीता है। निसान मैगनाइट अपनी श्रेणी में न्‍यूनतम 30 पैसे/किमी (50,000 किलोमीटर के लिए) के रखरखाव खर्च के साथ आती है। मानसिक शांति के लिए इस पर 2 वर्ष (50,000 किलोमीटर) की वारंटी भी मिलती है जिसे मामूली अतिरिक्‍त खर्च पर 5 वर्ष (100,000 किलोमीटर) के लिए बढ़ाया जा सकता है।