Featured Food & Drinks

लगातार आगे बढ़ रहा है डॉ. ओटकर

भारत में मायोस्प्रेड्स और कॉन्डिमेंट्स की सबसे तेजी से बढ़तीमैन्यूफैक्चरर डॉ. ओटकर पीनट बटर कैटेगरी में भी अग्रणी बनकर सामने आई है। फनफूड्स पीनट बटर की भारत में बढ़ती लोकप्रियता स्वादगुणवत्ता और सहूलियत के मामले में ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का ही परिणाम है। कंपनी के नट बटर स्प्रेड्स पिछले पांच साल में 41 प्रतिशत सीएजीआर पर बढ़े हैं। यह कई स्ट्रेटजिक और टैक्टिकल पहल का नतीजा हैजिसने कंपनी को अपने प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे कर दिया है।

वित्त वर्ष 2020-21 में डॉ. ओटकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ऑडिटेड टर्नओवर 356.72 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 25.8 प्रतिशत ज्यादा है। पीनट/चोको स्प्रेड्स की कुल बिक्री 81 करोड़ रुपये की रही।

इस मौके पर डॉ. ओटकर सार्क के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ ओलिवर मिर्जा ने कहा,‘1891 से यूरोपीय विरासत का स्वाद (टेस्ट ए यूरोपियन लिगैसी सिंस 1891) की अपनी टैगलाइन के साथ डॉ. ओटकर ऐसे उत्पादों को पेश करने के लिए उत्साहित है, जो भारत में लोगों की खाने-पीने की आदत और पसंद को बदल रहे हैं। हम कई साल से मायोनीज के मामले में अग्रणी ब्रांड हैं और अब हम छलांग लगाते हुए पीनट बटर कैटेगरी में भी नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। मायोनीज और पीनट बटर कैटेगरी में कई नई कंपनियों के आने के बाद भी हम इन दोनों कैटेगरी में सबसे आगे हैं और आने वाले वर्षों में भी हम लोगों को लुभाने वाले स्वाद के साथ इनोवेटिव प्रोडक्ट लाते रहेंगे। इससे हमें पूरे भारत में विस्तार करने में मदद मिलेगी और हर उस घर में हम जगह बना सकेंगे, जहां लोग इंटरनेशनल फूड्स के दीवाने हैं।’

वाइस प्रेसिडेंट सेल्स नरसिम्हा पांडा ने कहा,‘कम कीमत सुनिश्चित करने के साथ ही हमारी टीम ने विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा है। नट बटर स्प्रेड्स के मामले में पिछले पांच साल में हमने 41 प्रतिशत सीएजीआर से वृद्धि की है और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स, एसकेयू और ग्राहकों की जरूरत एवं स्वाद को ध्यान में रखते हुए पैकेजिंग के दम पर हमें आगे भी ऐसे ही तेज विकास की उम्मीद है। हमने ग्राहकों को ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड कर रहे डिशेज के साथ पीनट बटर के प्रयोग को लेकर जागरूक किया है। इसने भी हमारी वृद्धि को गति दी है। हमारा उत्पाद 91 प्रतिशत रोस्टेड पीनट से बना है और इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू भी ज्यादा है। आगे भी हम ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए और अपनी विरासत के अनुरूप नए उत्पाद लाते रहेंगे।‘

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics