Home » आयुर्वेद, योगविद्या और नेचुरोपैथी सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा परंपरा का अहम हिस्सा: गडकरी
Featured Health Care

आयुर्वेद, योगविद्या और नेचुरोपैथी सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा परंपरा का अहम हिस्सा: गडकरी

आयुर्वेद, योगविद्या और नेचुरोपैथी सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा परंपरा का अहम हिस्सा हैं। तमाम उपायों की सही जानकारी से स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल की जा सकती है। सांडू ब्रदर्स की ओर से प्रकाशित आरोग्यदर्शिका  (हेल्थ कैलेंडर) के विमोचन अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही। पंचांग और उपचार के विभिन्न उपायों की जानकारी सरल भाषा में समेटे हेल्थ कैलेंडर की अभिनव अवधारणा के लिए उन्होंने सांडू ब्रदर्स की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि आरोग्यदर्शिका में उपचार से जुड़े जो उपाय सुझाए गए हैं, लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए उसका इस्तेमाल जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का झुकाव आयुर्वेद की ओर बढ़ा है। कैलेंडर में स्वास्थ्य देखभाल टिप्स उपलब्ध कराने से जुड़ी सांडू ब्रदर्स की पहल काबिलेतारीफ है।

विमोचन समारोह में सांडू फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शशांक सांडू, विपणन विभाग प्रमुख मोहन आंबेकर, विदर्भ क्षेत्र के बिक्री प्रबंधक निखिल बैस सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषा में आरोग्यदिग्दर्शिका देश भर में उपलब्ध है।

गडकरी ने कहा कि पंचांग के साथ स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी (साहित्य) मुहैया कराने का विचार अनूठा है। सांडू फार्मास्युटिकल्स की आरोग्यदिग्दर्शिका में विभिन्न बीमारियों की चिकित्सा विधि, दवाओं और उपचार के उपाय सुझाए गए हैं। आयुर्वेद, योगविद्या और नेचुरोपैथी सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा प्रणाली की अहम कड़ी हैं। उत्कृष्ट प्रयास के लिए सांडू ब्रदर्स बधाई के पात्र हैं। हेल्थ कैलेंडर में हमारी रोजमर्रा की दिनचर्या, बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक प्राकृतिक उपचार के उपाय सरल तरीके से बताए गए हैं, ताकि हम स्वस्थ रहें। सांडू फार्मास्युटिकल्स लंबे समय से लंबे समय से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। गडकरी ने कहा कि आरोग्यदर्शिका जन सेवा के क्षेत्र में सांडू ब्रदर्स के दशकों पुराने प्रयास का सच्चा प्रमाण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांडू फार्मास्यूटिकल्स ने आरोग्यदर्शिका में प्राचीन आयुर्वेद से उपलब्ध उपचारों को व्यापक रूप से शामिल किया है। हेल्थ कैलेंडर में दिन विशेष की जानकारी, तिथि, स्वतंत्रता सेनानियों व जानीमानी हस्तियों की जयंती, पुण्यतिथि, त्योहार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों सहित अन्य अहम जानकारियां पिरोई गई हैं।

सांडू के हेल्थ कैलेंडर में आयुर्वेदिक सिद्धांतों का पालन करते हुए शरीर, मन, आत्मा के बीच संतुलित साधने के तरीके भी  बताए गए हैं।आरोग्यदिग्दर्शिका की अवधारणा के बारे में सांडू फार्मा के प्रबंध निदेशक शशांक सांडू ने कोविड महामारी के दौरान लोगों की मानसिक परेशानी बढ़ी है। हमारे हेल्थ कैलेंडर में शरीर, मन और आत्मा के उपचार के जो भी उपाय सुझाए गए हैं, वे चिकित्सा विज्ञान की कसौटियों पर आधारित हैं। हमने अष्टांग योग मुद्राओं और ध्यान के महत्व पर जोर दिया है। योग मुद्राओं के वैज्ञानिक लाभ और हमारे स्वास्थ्य चक्र में पाचन तंत्र की अहम भूमिका के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इसमें विस्तार से दी गईहै। आरोग्यदर्शिका-स्वास्थ्य कैलेंडर परिवारों को एक पंचांग के रूप में सेवा देने के अलावा उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल साथी के रूप में बहुत मददगार होगा।
आरोग्यदिग्दर्शिका से जान सकते हैं कि कैसे आयुर्वेद की प्रथाओं का पालन कर अपने शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन कायम रख सकता है। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों का समाधान भी इसमें है। अष्टांग योग और ध्यान के महत्व के बारे में इसमें बहुत कुछ है। इसके माध्यम से हमने सकारात्मक रहने का संदेश दिया है, जिसकी जीवन में बहुत अहमियत है।

सांडू फार्मास्यूटिकल की विभिन्न दवाओं के फॉमुलेशन आयुर्वेद प्रथाओं का पालन करके अपने शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन कैसे बनाए रखें, इस पर आरोग्यदर्शिका प्रकाश डालती है; यह मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों को संबोधित करता है और पाठकों को अस्तांग योग और ध्यान के महत्व से अवगत कराता है। यह यह भी बताता है कि जीवन में सकारात्मकता कितनी महत्वपूर्ण है और संदू फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की विभिन्न दवाओं और इनके फॉर्मुलेशन की जानकारी भी इसमें दी गई है।

सांडू फार्मास्युटिकल्स पिछले 122 साल से आयुर्वेदिक और हबर्ल फार्मुलेशन के कारोबार में है। अपने क्षेत्र में अग्रणी सांडू फार्मा के पास आधुनिक विनिर्माण सुविधाएं हैं। गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने वाली कंपनी के रूप में इसकी खास पहचान है। सांडू फार्मा के ब्रांड पर लोग भरोसा करते हैं। सांडू ऐसे आयुर्वेदिक उत्पाद बनाती है, जो लोगों के उपचार, बीमारियों की रोकथाम में इस्तेमाल किए जाते हैं। आयुर्वेद की ताकत से कंपनी दीर्घायु को बढ़ावा देती है।