Business Featured

लासा सुपरजेनरिक्स ने चिपलून में फिर शुरू की मदर यूनिट

लासा सुपरजेनरिक्स लिमिटेड, एक इकाई के रूप में स्थापित समूह जो मनुष्य और पशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं की एक वैल्यू चेन संचालित करती है, द्वारा स्वयं की महाराष्ट्र, चिपलून में स्थित मदर यूनिट को पुनः शुरू करने की घोषणा की है। हाई कोर्ट द्वारा कंपनी के पक्ष में फैसला देने के बाद ये निर्णय लिया गया। चिपलून यूनिट के साथ ही कंपनी के पास महाड महाराष्ट्र में  भी एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जिसकी कुल क्षमता 4,300 MT है।

हाल ही में हुए इस विकास पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर ओंकार हरलेकर ने कहा ” हमारे व्यापार के संबंध में, आगामी कुछ महीनों के लिए हमारी कंपनी के ऑर्डर बुक्स फुल हैं और हम हर संभव तरीके से पूरे उत्साह के साथ प्रोडक्शन लॉस के समय अंतराल को  पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

बाजार भी बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है। इसका  अंदाज़ा   इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स में पिछले हफ्ते 2100 पॉइंट की गिरावट आने के बावजूद स्टॉक में 14% की वृद्धि हुई है। मतलब स्टॉक मज़बूत स्थिति में दिखाई देता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में लासा की कॉन्ट्रा वैल्यू बाय है। कंपनी के पास वर्तमान में बहुत बड़ी ऑर्डर बुक, इन ऑर्डर को पूरा करने के लिए अच्छी क्षमता दोनों ही हैं। और अब इस कोर्ट ऑर्डर के साथ कंपनी के पास तेज़ी से आगे बढ़ने की जीवटता भी है।

कंपनी विभिन्न प्रकार के, आला दर्जे  के पशु संबंधी एवं ह्यूमन एपीआईज (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस), पशु खाद्य सामग्री और चिकित्सकीय अभिकर्मकों की पेशकश करती है। 300 से भी अधिक ग्राहकों के साथ यह संपूर्ण पशु तथा मनुष्य स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली वैल्यू चेन है। इसमें मल्टीनेशनल फार्मा कंपनियां, डेयरी एवं पोल्ट्री उद्योग और छोटे  घरेलू उत्पादनकर्ता तथा व्यापारी शामिल हैं।

ऑक्सीक्लोजेनाईड महत्वपूर्ण उत्पादों में से एक है जिसे लॉन्च किया जाना था लेकिन क्षेत्र में बाढ़ के प्रभाव की वज़ह से यह लॉन्चिंग नहीं हो पाई। कपंनी अब फिर से इस उत्पाद की लॉन्चिंग गतिविधियां प्रारम्भ करने जा रही है जो कि इसकी संपूर्ण टॉप लाइन को बढ़ावा देगी। भविष्य के विस्तार के लिए कंपनी के पास एक बड़े लैंड बैंक के साथ एक बड़ा असेट बेस भी है। कंपनी का  100% व्यापार इसके स्वयं के 8 पेटेंटे किए हुए उत्पादों पर आधारित है।

लासा सुपरजेनेरिक्स उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ वैश्विक स्तर पर पसंद किए जाने वाला मनपसंद ब्रांड है। जिसे विश्वभर में बड़ी कंपनियों ने अपनाया है। कंपनी पशु चिकित्सकीय एपीआईज की मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र के अग्रणी और प्रमुख नामों में से है। यह  ‘कैटलिस्ट केमेस्ट्री’ में विशेषज्ञता रखती है और भारत में सबसे बड़ी उत्पादन क्षमताओं और उत्पाद श्रेणियों के साथ एनथलमैटिक/ वेटरनरी एपीआई उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कपंनी के 25 प्रतिशत से अधिक एपीआईज का आयात ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, मिडिल ईस्ट, चीन, टर्की, इजिप्ट, जोर्डन, कोरिया जैसे देशों को किया जाता है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics