Business • Featured

कोटक महिन्द्रा बैंक ने दस लाख फास्टैग्स का आंकड़ा पार किया

कोटक महिन्द्रा बैंक लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उसने दस लाख फास्टैग्स जारी करने का आंकड़ा पार कर लिया है। नेशनल  पेमेंट्स  कारपोरेशन  ऑफ़  इंडिया  द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों से इस तथ्य की पुष्टि हुई है। अक्टूबर 2021 माह में यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला कोटक महिन्द्रा बैंक चौथा सबसे बड़ा फास्टैग्स जारीकर्ता बन गया है। फरवरी 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाज़ा की सभी लेनों को फास्टैग लेन घोषित करने का निर्देश दिया और सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य बना दिया है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि कोटक महिन्द्रा बैंक ने अपने प्रयासों से प्राप्त की है। बैंक की निरंतर कोशिश रही है की इस न्यू नॉर्मल समय में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लैटफॉर्म्स पर वितरण नेटवर्क में व्यापक परिवर्तन किए जाएं औैर डिजिटल इशूऐंस को आसान बनाया जाए। कमर्शियल और यात्री वाहन – दोनों किस्म के वाहनों के मालिकों ने कोटक महिन्द्रा बैंक को को इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है।

पुनीत कपूर, प्रेसिडेंट – प्रोडक्ट्स, ऑल्टरनेट चैनल्स एवं कस्टमर ऐक्सपीरियेंस डिलिवरी, कोटक महिन्द्रा बैंक ने कहा, ’’हम अपने ग्राहकों के शुक्रगुज़ार हैं की उन्होंने हम पर विश्वास किया और हमें अपना ’ट्रैवल बडी’ बनाया। हमारा सरल डिजिटल इंटरफेस, एजेंटों तक आसान पहुंच और ग्राहकों के लिए कस्टमाइज़्ड समाधान – इन सब खासियतों के चलते हम अपने ग्राहकों की पहली पसंद बने। कोटक एनईटीसी फास्टैग्स आकर्षक ऑफरों की विस्तृत रेंज प्रस्तुत करता है।’’

कोटक एनईटीसी फास्टैग्स के फायदेः निर्बाध और सम्पर्करहित डिजिटल इशूयेंस, कोटक मोबाइल बैंकिंग ऐप के ज़रिए फास्टैग्स रिचार्ज की आसानी, कोटक महिन्द्रा बैंककी वैबसाइट द्वारा ’डू-इट-योरसैल्फ’ की सुविधा, एसएमएस के ज़रिए बैलेंस की जानकारी, वीडियो केवायसी उपलब्ध, कोटक एनईटीसी फास्टैग्स खरीदने पर ग्राहकों को ई-वाउचर मिलते हैं जिन्हें विभिन्न ब्रांडों की खरीद हेतु रिडीम कर ई-गिफ्ट कार्ड प्राप्त किए जा सकते हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2021 तक उपलब्ध है।’

Topics