Business Featured

आलिया भट्ट के साथ ड्यूरोफ्लेक्स का नया कैम्पेन

भारत का प्रमुख स्लीप सॉल्यूशन ब्रांड, ड्यूरोफ्लेक्स एक बड़ा बदलाव लाने के संदेश के साथ त्यौहार की खुशियाँ फैला रहा है। नेशनल ब्रांड एंबेसडर आलिया भट्ट के साथ ब्रांड का दिवाली के लिये नया कैम्पेन, ‘चेंज योर स्लीप, चेंज योर लाइफ’ पर जोर देता है।

इस कैम्पेन के बारे में, स्मिता मुरारका, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ड्यूरोफ्लेक्स ने कहा, “त्यौहार का समय बदलाव लाने के लिये भारत में बहुत ही शुभ मौका माना जाता है, जोकि किसी के जीवन को बेहतर बना सके। पिछले कुछ सालों में घर की जरूरी चीजें, सजावट और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, दिवाली खरीदारी की परंपरा बन गयी है। इस साल हम लोगों को ‘चेंज योर स्लीप, चेंज योर लाइफ’ के जरिये सबसे बड़ा बदलाव लाने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। हमारे इस कैम्पेन में आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा को समझाती हुई नजर आ रही हैं, जोकि एक बड़ा बदलाव लाने के बारे में सोच रही होती है। ऐसे में आलिया उन्हें डॉक्टर द्वारा सुझाये गये ड्यूरोफ्लेक्स मैट्रेस को घर लाने की सलाह देती है। एक स्लीप सॉल्यूशन ब्रांड के रूप में, 5 दशक की विशेषज्ञता के साथ, हमारा यह मानना है कि रिसर्च द्वारा तैयार मैट्रेस पर सुकून भरी नींद किसी की जिंदगी को बेहतर बना सकती है। पिछले कुछ सालों में हम अपने नये तरह के स्लीप प्रोडक्ट और विज्ञापनों के माध्यम से इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं।“

त्यौहार का समय, खासकर दिवाली सारे भारतीयों के लिये एक शुभ मौका होता है। यह खुशियाँ बाँटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और बड़ी खरीदारी करने का त्‍योहार है। ऐसी खरीदारी जो जीने के तरीके में बदलाव लेकर आये। सालों से अस अवसर पर घरों की साज-सजावट करना, सामानों को अपग्रेड करना, ऑटोमोबाइल की खरीदारी करना एक परंपरा-सी बन गयी है। इस साल ड्यूरोफ्लेक्स और आलिया भट्ट भारतवासियों से जीने के तरीके में जरूरी बदलाव लाकर दिवाली मनाने का अनुरोध कर रहे हैं। उनकी गुजारिश है कि लोगों को अपने स्लीप एसेंशियल को इस तरह अपग्रेड करना चाहिये ताकि उन्‍हें एक बेहतर जिंदगी के लिये हेल्दी और गहरी नींद मिल पायें।

इस महत्वपूर्ण संदेश को ब्रांड ने दिवाली विज्ञापन में साकार किया है, जहाँ आलिया भट्ट अपनी रियल लाइफ फ्रेंड, आकांक्षा रंजन कपूर के साथ पहली बारे परदे पर नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन फिल्म में आलिया, दिवाली पर कोई बड़ा चेंज करने की सोच रही आकांक्षा को बड़े ही प्यार से कुहनी मारती हैं। आलिया उन्हें पुराने मैट्रेस के बदले डॉक्टर द्वारा सुझाये ड्यूरोफ्लेक्स मैट्रेस लेने  की सलाह देती हैं।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics