यूरोपियन पेटेंट ऑफिस (ईपीओ) गुरुवार, 17 जून को पहली बार यूरोपियन इंवेंटर अवॉर्ड समारोह के डिजिटल एडिशन की मेज़बानी कर रहा है। दर्शक inventaward.org पर जाकर यह समारोह देख सकेंगे। विज्ञान और इनोवेशन की दुनिया में यह समारोह बहुत अहमियत रखता है। इसके ज़रिए दुनिया भर के दर्शकों को यूरोप और बाकी दुनिया के ऐसे बेहतरीन अन्वेषकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा जिन्होंने वर्तमान समय में मौजूद कुछ बड़ी चुनौतियों के बेहतरीन समाधानों की खोज की है। अवॉर्ड के 15 फाइनलिस्ट ने डायग्नोस्टिक्स और अल्ट्रासाउंड इमेजिंग से लेकर बायोमेट्रिक्स, सस्टेनेबल प्लास्टिक उत्पादन और वन्यजीव संरक्षण तक के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण खोज की हैं।
ये अवॉर्ड पांच श्रेणियों में (उद्योग, शोध, एसएमई, गैर ईपीओ देश और लाइफटाइम अचीवमेंट) दिए जाते हैं। प्रत्येक श्रेणी से एक विजेता चुना जाता है। इसके अलावा, पॉपुलर प्राइज़ के लिए भी एक विजेता होता है, जिसे जनता द्वारा चुना जाता है। लघु फिल्मों, साक्षात्कारों, और एक्सटेंडेड रिएलटी के ज़रिए समारोह में इन उल्लेखनीय अन्वेषकों और टीमों की कहानियों को सबके सामने लाया जाएगा। ये अन्वेषक अपनी रचनात्मकता, कड़ी मेहनत और लगन से इनोवेश की सीमाओं को इतनी ऊंचाईयों पर ले गए हैं कि उससे हमारे रोजाना के जीवन को आसान बनाने वाले नए उपायों की खोज हो रही है।
लोग पॉपुलर प्राइज के लिए वोट कर सकते हैं, वोटिंग लाइन अभी खुली है
आम लोगों को आमंत्रित किया गया है कि वे यूरोपियन इंवेंटर अवॉर्ड 2021 की पॉपुलर प्राइज़ श्रेणी के लिए वोट दें, इस श्रेणी में भारतीय-अमेरिकी केमिस्ट सुमिता मित्रा का नाम भी शामिल हैं, उन्हें दंत चिकित्सा में नैनो तकनीक के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए इस श्रेणी में चुना गया है।
अवॉर्ड की पांच श्रेणियों के विजेताओं का चयन स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल द्वारा किया जाता है, लेकिन पॉपुलर प्राइज़ के विजेता का चुनाव केवल जनता द्वारा ही किया जाता है। वोटिंग करना बहुत आसान है और कोई भी यहां वोट कर सकता है। popular-prize.epo.org पर जाकर इस साल के 15 फाइनलिस्ट की सूची में से अन्वेषकों या अन्वेषक टीमों के लिए 17 जून तक कभी भी वोट दिया जा सकता है। अवॉर्ड समारोह के दौरान विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी।













Add Comment