Home » वाडीलाल एक नया अभियान शुरू करने के लिये तैयार
Vadilal eyes Rs. 800 crore in ice cream sales this year
Vadilal eyes Rs. 800 crore in ice cream sales this year
Business Featured

वाडीलाल एक नया अभियान शुरू करने के लिये तैयार

वाडीलाल ने इस वर्ष करोड़ की आइसक्रीम बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया

जानीमानी आइसक्रीम ब्रैंड वाडीलाल ने पूर्व-महामारी के स्तर की तुलना में इस साल आइसक्रीम की बिक्री में 20% से अधिक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद व्यक्त की है। कोविड-19 टीकाकरण में गति, आर्थिक गतिविधियां बढऩे और खर्च करने की क्षमता में वृद्धि होने से आइसक्रीम उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। 

‘वाह! वाडीलाल!!’ अभियान के वर्चुअल लॉन्चिंग कार्यक्रम में वाडीलाल ब्रैंड के निदेशक आकांक्षा गांधी ने कहा कि महामारी के पूर्व वर्ष 2019-20 के दौरान वाडीलाल ने 650 करोड़ की आइसक्रीम की बिक्री दर्ज करार्ई थी, जो कि इस वर्ष 800 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा कि अन्य सभी व्यवसायों की तरह, पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण आइसक्रीम की बिक्री भी प्रभावित हुई थी। हालाँकि, हमने हाल के महीनों में आइसक्रीम की खपत में तेज वृद्धि देखी है क्योंकि उपभोक्ता पहले से कहीं अधिक आइसक्रीम का उपभोग कर रहे है। हमें विश्वास है कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगने के बाद आने वाले महीनों में आइसक्रीम की बिक्री में भी उछाल दर्ज होगा। 

भारत में आइसक्रीम उद्योग 14% की सीएजीआर से बढ़ रहा है। वर्तमान में 20,000 करोड़ का यह उद्योग 2025 तक 40,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
वाह! वाडीलाल!! अभियान के बारे में जानकारी देते हुए वाडीलाल के प्रमोटर गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी आकांक्षा ने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को एक बार फिर प्रतिष्ठित आइसक्रीम ब्रैंड वाडीलाल की वेरायटी और लाजवाब आइसक्रीम का लुत्फ उठाने के लिए प्रेरित करना है।