बीएलएस इंटरनेशनल (बीएसई: 540073; एनएसई: बीएलएस; एमएसई: बीएलएस), सरकारों और नागरिकों के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक तकनीक-सक्षम सेवा भागीदार है। एनएसई पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार, दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने कंपनी के 11,50,000 शेयर 275 रुपये प्रत्येक की औसत कीमत पर 14 अक्टूबर 2022 को खरीदे।
इससे पहले, बीएलएस इंटरनेशनल ने उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको क्षेत्रों में जर्मनी के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक वीज़ा की प्रक्रिया के लिए 7 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।
बीएलएस मेक्सिको में दो केंद्रों सहित उत्तरी अमेरिका में बोस्टन, शिकागो, ह्यूस्टन, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन डीसी आदि शहरों में आठ केंद्रों के साथ परिचालन शुरू करेगा। कंपनी आवेदकों की सुविधा के लिए वीज़ा आउटसोर्सिंग सेवाओं के साथ अनेक वैल्यू एडेड सेवाएं जैसे फोटोकॉपी, अनुवाद, कूरियर, बीमा जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी प्रदान करेगी।
ये केंद्र प्रीमियम लाउंज (जिसमें आवेदक व्यक्तिगत सेवा का विकल्प चुन सकते हैं) और प्राइम टाइम सबमिशन (जिसमें आवेदक केंद्र के काम के घंटों से पहले और बाद में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं) सहित अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करेंगे। कंपनी मोबाइल बायोमेट्रिक सेवा भी शुरू करेगी जिसमें आवेदक अतिरिक्त शुल्क पर अपने सुविधाजनक स्थान (घर या कार्यालय) पर आवेदन जमा करना चुन सकते हैं।
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड (“बीएलएस इंटरनेशनल” या “बीएलएस”) सरकारों और नागरिकों के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक तकनीक-सक्षम सेवा भागीदार है, जिसकी वीज़ा, पासपोर्ट, काउंसलर, नागरिक सिटीज़न,ई-गवर्नेंस,सत्यापन,
बायोमैट्रिक, ई-वीज़ा और खुदरा सेवाओं के क्षेत्र में 2005 के बाद से बेंचमार्क स्थापित करने के लिए एक त्रुटिहीन प्रतिष्ठा है। कंपनी को बिज़नेस टुडे पत्रिका द्वारा “भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों” के रूप में मान्यता दी गई है, फोर्ब्स एशिया द्वारा “बेस्ट अंडर ए बिलियन कंपनी” और “फॉर्च्यून इंडियाज़ नेक्स्ट 500 कंपनियों ” में स्थान दिया गया है।
कंपनी राजनयिक मिशनों, दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों सहित 46 से अधिक ग्राहक सरकारों (क्लाइंट गवर्नमेंट)के साथ काम करती है और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं का लाभ उठाती है।कंपनी के पास अब वैश्विक स्तर पर 15,500 से अधिक केंद्रों का एक व्यापक नेटवर्क है, जिसमें 20,000 से अधिक कर्मचारियों और सहयोगियों की मज़बूत ताकत है जो काउंसलर, बायोमेट्रिक्स और नागरिक सेवाएं प्रदान करते हैं। बीएलएस ने विश्व स्तर पर अब तक 62 मिलियन से अधिक आवेदनों को संसाधित किया है।
बीएलएस इंटरनेशनल को कई अन्य के बीच गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए आईएसओ 9001:2015 के साथ सीएमएमआई डीईवी वी2.0 और एसवीसी वी2.0 के साथ प्रमाणित किया गया है। बीएलएस इंटरनेशनल 66 देशों में परिचालन के साथ इस डोमेन में एकमात्र सूचीबद्ध कंपनी है।













Add Comment