Business Featured

जीटी डाउनटाउन में आए कई बड़े ब्रांड

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अपनी वाणिज्यिक एवं रिटेल लीजिंग सेवाएं मुहैया कराने वाली रियल एस्टेट एडवायजरी कंपनी स्रेड ने जयपुर में सी स्कीम, अशोक मार्ग स्थित जीटी डाउनटाउन को लीज पर उठाने का कार्य पूरा किया है। इस परियोजना का आकार करीब 50 हजार वर्ग फुट है और इसका निर्माण बर्डिया समूह ने किया है।

स्रेड के सह-संस्थापक श्रीराम पीएम मोंगा ने बताया कि तीन मंजिला इस बिल्डिंग में टाटा-वेस्टसाइड, टाटा-जूडियो, मीसो सेक्सी, डाइब्लो समेत चार बड़ी कंपनियों ने जगह लीज पर ली है।

बर्डिया समूह के निदेशक गौरव बर्डिया ने जयपुर में जीटी डाउनटाउन में सबसे बड़े और बेहद सुंदर वेस्टसाइड स्टोर को आकर्षित करने की दिशा में स्रेड एवं श्रीराम पीएम मोंगा द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और स्रेड की टीम को इसके लिए बधाई दी।

मोंगा ने बताया कि स्रेड इससे पहले भी जयपुर में दो मल्टीप्लेक्स के लिए सेवाएं मुहैया करा चुकी है, लेकिन शहर में हमारी इस तरह की यह पहली बड़ी परियोजना है। जीटी डाउनटाउन परियोजना से आसपास के लोगों को कई तरह की सुविधाएं हासिल करने का अवसर मिलेगा।

स्रेड यह अवसर प्रदान करने के लिए बर्डिया समूह की आभारी है। बर्डिया समूह के साथ उसका संबंध 25 साल पुराना है।

स्रेड देश में व्यवसायियों के लिए शॉपिंग सेंटर, फूड एवं बेवरेज स्पेस, डेवलपरों, निवेशकों, और रिटेलरों के लिए रिटेल एडवायजरी जैसी सेवाएं मुहैया कराती है। यह मॉल जयपुर के लोगों को खरीदारी के लिहाज से एक नया एवं खास अनुभव मुहैया कराएगा।

Topics