Business • Featured

मोतीलाल ओसवाल का ऑप्शंस स्टोर खुला

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) जिसे भारत के सर्वश्रेष्ठ बोक्रिंग हाउस के पुरस्कार से नवाजा गया है ने ऑप्शंस स्टोर लॉन्च किया है इसका उद्देश्य उन उपभोक्ताओं के लिए आसान ऑप्शंस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म मुहैया कराना है जिन्हें ऑप्शंस ट्रेडिंग काफी जटिल और जोखिम भरी लगती है इस उत्पाद की पेशकश वित्त वर्ष 23 में डिजिटल उत्पादों के विस्तार के तहत की गई है ऑप्शंस स्टोर को एमओ ट्रेडर और इनवेस्टर मोबाइल ऐप्स के साथ एकीकृत किया गया है जिसमें कई विशेषताएं हैं नए फीचर उन ट्रेडर्स को सरल और सुविधाजनक ढंग से ट्रेडिंग के विकल्प मुहैया कराएंगे, जो अभी स्टॉक मार्केट इक्विटी और करंसी के सेग्मेंट में अपने ट्रेडिंग की सफर की शुरुआत कर रहे हैं ऐसे उपभोक्ता प्लेटफॉर्म पर मेगा फ्री ऑप्शन स्ट्रैटेजीस जैसे रेडीमेड ऑप्शंस चुन सकते हैं जिससे उन्हें एफओ और करंसी के कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर कई दूसरी मुफ्त ऑप्शंस स्ट्रैैटेजीस भी मौजूद हैं जिससे यूजर्स की जरूरतों की पूर्ति होती है इसमें स्टार्टर मैक्स लॉस 2के फंड्स रिक्वायर्ड 10के मल्टीलेग और ओनली सेल शामिल हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन विभाग के सीईओ श्री अजय मेनन ने इस फीचर के लॉन्च् पर कहा ऑप्शंस के जरिए इक्विटी ट्रेड करने में निवेशकों की रूचि बढ़ रही है इसलिए हमने खासतौर से हमारे इंटीग्रेटेड मोबाइल ऐप में ऑप्शंस स्टोर तैयार किया है। इसमें कई विशिष्ट फीचर्स हैं जिन्हें नए से लेकर डेरीवेटिव मार्केट के निवेशकों के लिए कस्टमाइज किया गया है। इसके साथ ही प्रोफेशनल ट्रेडर्स के लिए एडवांस स्ट्रैटेजीस भी दी गई हैं। एक निवेश मार्ग के रूप में डेरीवेटिव मार्केट अच्छा पैसा कमाने के कई अवसर प्रदान करता है, लेकिन एक अवधारणा के रूप में ऑप्शंस की काफी कम जानकारी रखने से घाटा भी हो सकता है नॉलेज फर्स्टा के सिद्धांत से संचालित उपभोक्ता केंद्रित संगठन और वित्तीय संस्थान होने के नाते हम नए निवेशकों को डेरीवेटिव एवं इंट्रा-डे ऑप्शंस की दुनिया के कामकाज को समझने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। 

प्रोफेशनल ट्रेडर्स के लिए रेडीमेड ऑप्शन स्ट्रैटेजीस हैं, जिसमें पहले से भरे टार्गेट और स्टॉप लॉस ऑर्डर्स के साथ मल्टी लेग शामिल हैं जिससे ट्रेडर्स का समय बचता है और वह वास्तिविक समय में इसे लागू करते हैं। एमओ इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स ऐप्स के उत्पाद जल्द ही ऑप्शन स्टोर पर लॉन्च किए जाएंगे। इसमें कम से कम क्लिक्स के साथ विभिन्न श्रेणियों, जैसे एफएनओ, करंसी, कमोडिटी जैसे अलग-अलग सेगमेंट्स को सिंगल पेज पर आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है। यूजर्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से  ई-मेल आईडी से उनके एक्टिवेशन स्टेटस के संबंध में सूचना दी जाएगी। 

Topics