Business • Featured

फ्लिपकार्ट, फोनपे, मिंत्रा और क्‍लीयरट्रिप पर सुपरकॉयन्‍स की लोकप्रियता बढ़ी

भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट के रिवार्ड प्रोग्राम सुपरकॉयन ने पिछले एक साल के दौरान शानदार बढ़त दर्ज करायी है। यह मल्‍टी–ब्रैंड रिवार्ड इकोसिस्‍टम ग्राहकों को फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, क्‍लीयरट्रिप और फोनपे पर हर खरीदारी के बदले पुरस्‍कृत करता है और बदले में उन्‍हें कॉयन्‍स रिडीम करने की सुविधा मिलती है। इन सुपरकॉयन्‍स की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिलहाल हर साल करीब 1.5 अरब सुपरकॉयन्‍स जारी किए जा रहे हैं।

फ्लिपकार्ट के प्‍लेटफार्म पर किसी भी प्रतिभागी विक्रेता से खरीदारी के दौरान इन सुपरकॉयन्‍स को रिडीम किया जा सकता है। इसके अलावा, मिंत्रा से नवीनतम फैशन स्‍टाइल्‍स की खरीदारी, क्‍लीयरट्रिप पर ट्रैवल बुकिंग्‍स या फोनपे के जरिए हजारों चुनींदा कारोबारियों को भुगतान के बदले भी पुरस्‍कारस्‍वरूप ये सुपरकॉयन्‍स हासिल किए जा सकते हैं। वर्तमान में करीब 58% सुपरकॉयन्‍स ग्राहक देशभर में टी2 और टी3 क्षेत्रों से हैं, जो इन लॉयल्‍टी रिवार्ड्स को अधिकांश भारतीय आबादी के लिए सुलभ बनाने की फ्लिपकार्ट की मंशा के अनुरूप है। इनमें से 50% रिवार्ड्स आमतौर से घरेलू उत्‍पादों, ग्रूमिंग एक्‍सेसरीज़, पुरुषों के वस्‍त्रों, फूड एवं न्‍यूट्रिशन, मेकअप तथा फ्रैशरेंस, हैल्‍थकेयर, बेबी केयर, फैशन वियरेबल्‍स और विमेन्‍स वेस्‍टर्नवियर जैसी उत्‍पाद श्रेणियों की खरीदारी के दौरान हासिल किए जाते हैं।

फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को पुरस्‍कृत करने और उनके खरीदारी के अनुभवों को बेहतर बनाने के इरादे से इस प्रोग्राम को और मजबूत बनाया है जिसके चलते इससे जुड़े रिटेल आउटलेट्स पर भी अब ग्राहक अपने रिवार्ड्स को रिडीम करवा सकते हैं। फ्लिपकार्ट का यह अद्भुत रिवार्ड इकोसिस्‍टम देशभर के लाखों खरीदारों के लिए पैसों का बेहतर मूल्‍य उपलब्‍ध कराने के मकसद से तैयार किया गया है।

सुपरकॉयन प्रोग्राम की लोकप्रियता में हुई बढ़ोतरी और इसके विस्‍तार के बारे में चिराग वोरा, सीनियर डायरेक्‍टर, लॉयल्‍टी प्रोग्राम, फ्लिपकार्ट ने कहा, ”फ्लिपकार्ट में हम हमेशा से ही ई-कॉमर्स को समावेशी तथा सभी के लिए सुलभ बनाने पर ज़ोर देते आए हैं। हमारे सुपरकॉयन्‍स प्रोग्राम को भी ग्राहकों के साथ रिश्‍तों को और मजबूत बनाने, हर बार उनके खरीदारी अनुभवों को बेहतर बनाने तथा अधिक मोल प्रदान करने के इरादे से तैयार किया गया है।”

श्रीनिवासन सुब्रमणि, डायरेक्‍टर – लॉयल्‍टी, मिंत्रा ने कहा, ”सुपरकॉयन हमारे निष्‍ठावान ग्राहकों, ‘मिंत्रा इंसाइडर्स’ को अपने लॉयल्‍टी कॉयन्‍स को समूचे फ्लिपकार्ट इकोसिस्‍टम पर रिडीम करने की सुविधा देता है। इस तरह, वे मिंत्रा रिवार्ड स्‍टोर पर 50+ नए रिवार्ड्स के अलावा, विभिन्‍न श्रेणियों में उपलब्‍ध व्‍यापक विकल्‍पों में से भी मनमुताबिक रिडीम करने की आजादी देता है। हमने सुपरकॉयन्‍स की पेशकश के बाद से रिडीम कराने की प्रक्रियाओं में बढ़ोतरी दर्ज की है।”

इस बारे में, दीप अग्रवाल, हैड ऑफ पेमेंट्स, फोनपे का कहना है, ”हम फोनपे प्‍लेटफार्म पर सुपरकॉयन्‍स को रिडीम कराने की इस पहल के लिए फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी करते हुए रोमांचित हैं। इससे लाखों फोनपे यूज़र्स को हमारे व‍िभिन्‍न मर्चेंट लोकेशंस पर अपने सुपरकॉयन्‍स को रिडीम कराने की सुविधा मिलेगी, जिसके परिणामस्‍वरूप, सुपरकॉयन्‍स के इस्‍तेमाल में बढ़ोतरी होगी।”

प्रह्लाद कृष्‍णमूर्ति, चीफ बिज़नेस ऑफिसर, क्‍लीयरट्रिप ने कहा, ”हमारे प्‍लेटफार्मों पर सुपरकॉयन्‍स प्रोग्राम की पेशकश के बाद से हम अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्‍त मूल्‍य प्रदान कर रहे हैं और यह लॉयल्‍टी एवं रिवार्ड इकोसिस्‍टम ग्राहकों को अपने सुपरकॉयन्‍स को क्‍लीयरट्रिप पर अर्जित करने के साथ-साथ रिडीम करने की सुविधा देता है। इसके लॉन्‍च के बाद से हमने ट्रैवल बुकिंग्‍स पर शानदार 20% रिडेम्‍पशन दर्ज की है और हमें आशा है कि हमारे ग्राहक क्‍लीयरट्रिप पर फ्लाइट तथा होटल बुकिंग्‍स के लिए भी इसे अपनाएंगे।”  

उल्‍लेखनीय है कि सुपरकॉयन प्रोग्राम उन लाखों ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के मकसद से तैयार किया गया है जो फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करते हैं। प्रोग्राम के तहत्, 100 रु की प्रत्‍येक खरीद के बदले वे सुपरकॉयन्‍स कमाते हैं। इन सुपरकॉयन्‍स से उन्‍हें हर बार अपने खर्च किए हर रुपए के बदले मिलता है अतिरिक्‍त मूल्‍य का लाभ, कैशबैक की शक्‍ल में। पिछले वर्ष लाखों नए खरीदारों ने ई-कॉमर्स को अपनाया और इसी का परिणाम इस रूप में दिखायी दिया कि सुपरकॉयन्‍स के प्रयोग में बढ़ोतरी दर्ज की गई तथा 74% से अधिक लोगों ने अपने सुपरकॉयन्‍स खरीदारी के दौरान रिडीम करवाए। 

Topics