हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड, जो भारत की डायवर्सिफाइड और टेक-लेड एनबीएफसी में से एक है, ने 2026 में पूरे उत्तर भारत में 4.80 लाख से अधिक लोन बांटे किए हैं, जो इस क्षेत्र में इसकी बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है। इस रफ्तार में इजाफा करते हुए, कंपनी का लक्ष्य अपने विविध लोन पोर्टफोलियो, वितरण नेटवर्क और एआई-आधारित अंडरराइटिंग क्षमताओं के बल पर अगली दो तिमाहियों में अपने क्षेत्रीय ऋण वितरण के आंकड़ें को दोगुना करना है।
उत्तर भारत में कंपनी की पहुंच पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर तक है। उत्तर प्रदेश व दिल्ली में सबसे ज्यादा लोन दिए गए हैं, इसके बाद राजस्थान, हरियाणा और पंजाब का नंबर आता है। हीरो फिनकॉर्प की मौजूदगी बड़े शहरी इलाकों से परे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर जैसे बाजारों तक भी है, जो अर्ध-शहरी और उभरते बाजारों में औपचारिक कर्ज़ (फॉर्मल क्रेडिट) तक पहुंच बढ़ाने पर कंपनी के फोकस को दर्शाता है।
यह एनबीएफसी खुदरा (रिटेल), एमएसएमई (सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम) और कॉर्पोरेट लेंडिंग सॉल्यूशंस के व्यापक पोर्टफोलियो के ज़रिए अलग-अलग तरह की फाइनेंसिंग जरूरतों को पूरा करती है। इनमें दोपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन फाइनेंसिंग, नई कार के लिए लोन, यूज़्ड कार लोन, पर्सनल लोन, बिज़नेस लोन, प्रॉपर्टी पर लोन और सप्लाई-चेन फाइनेंसिंग शामिल हैं। कंपनी अपनी सहायक कंपनी, हीरो हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के ज़रिए हाउसिंग फाइनेंस सॉल्यूशन भी देती है।
टेक्नोलॉजी और एआई हैं मुख्य आधार
उत्तर भारत जैसे विविधतापूर्ण बाजार मार्केट में गति व समावेशन इस बात पर निर्भर करते हैं कि कर्ज़ देने के फैसले कैसे लिए जाते हैं। हीरो फिनकॉर्प का एआई-आधारित लेंडिंग आर्किटेक्चर (जिसे प्रोजेक्ट ध्रुव तारा चलाता है) अलग-अलग डेटा संकेतों का इस्तेमाल करके उन ग्राहकों का मूल्यांकन करता है जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री कम या बिल्कुल नहीं है, और सैगमेंट स्तर पर पेशकश तैयार करता है। कंपनी ने ग्राहकों द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी को 90 से घटाकर केवल मात्र 3 फील्ड कर दिया है – जिससे कम से कम दस्तावेज़़ी कार्यवाही के साथ आसान, डिजिटल ऋण वितरण संभव हो गया है। इससे पहली बार कर्ज़ लेने वाले ग्राहक, वेतन पाने वाले कामगार, स्वनियोजित व्यापारी और छोटे कारोबारों के लिए टर्नअराउंड कम हो गया है, और उन लोगों को औपचारिक ऋण मिला है जिनके पास अभी भी बैंकिंग सेवाओं/सुविधाओं की कमी है।
इस उपलब्धि पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहाः ’’उत्तर भारत वह जगह है जहाँ से हीरो फिनकॉर्प की कहानी शुरू हुई, और यह वह इलाका है जहाँ हम फॉर्मल क्रेडिट (औपचारिक ऋण) की सबसे ज्यादा मांग देखते हैं। इस साल 7 राज्यों में 4.8 लाख से ज्यादा परिवारों और कारोबारों ने टू-व्हीलर, कार, पर्सनल लोन, वर्किंग कैपिटल या प्रॉपर्टी पर लोन के लिए हमें चुना है। और यह चयन उन्होंने समझबूझ कर ही किया है। हम एक ऐसी कर्ज़दाता कंपनी का निर्माण कर रहे हैं जो बरेली में किसी परिवार को, लुधियाना में किसी व्यापारी को और देहरादून में किसी डीलर को एक ही प्लैटफॉर्म पर सेवाएं प्रदान करे।
टेक्नोलॉजी ही बड़े पैमाने को दायित्वपूर्ण बनाती है। ग्राहकों की चेष्टाओं को 90 फील्ड से घटाकर तीन फील्ड पर लाया गया और एआई-आधारित अंडरराइटिंग से सत्यापन करवाकर, हम अपने क्रेडिट स्टैंडर्ड को कम किए बिना, दिनों के बजाय मिनटों में -कर्ज पाने योग्य- पहली बार लोन लेने वाले ग्राहकों को मंज़ूरी दे रहे हैं। हमारा मकसद अगली दो तिमाहियों में इस इलाके में अपनी वृद्धि को दोगुना करना है, साथ ही अपने हर फैसले में ग्राहकों के भरोसे को केन्द्र में रखना है।’’
कंपनी की रीढ़ है टेक्नोलॉजी, और यह क्रेडिट लाइफसाइकल में अंडरराइटिंग, ऐनालिटिक्स और कस्टमर इनसाइट को एकीकृत करती है, जिससे तीव्रता से मूल्यांकन, व्यवस्थित ढंग से ऑनबोर्डिंग और डिजिटल कलेक्शन मुमकिन होते हैं। 72 प्रतिशत से ज्यादा कस्टमर-केयर पूछताछ एआई और ऑटोमेशन से संभाली जाती हैं, जिससे ग्राहकों को तेजी से जवाब और सॉल्यूशन सपोर्ट मिलता है, और जरूरत पड़ने पर इंसानी मदद भी मिलती है। इसे देशव्यापी वितरण नेटवर्क से सहयोग मिलता है जो देश के 96 प्रतिशत से ज्यादा पिन कोड में फैला हुआ है, और 1.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं देता है।













Add Comment