Business • Featured

क्रॉम्पटन ने क्रॉम्पटन INTELLISENSE SmartPro पेश किया

ओवरहेड टैंक के लेवल की निगरानी करने से लेकर पंप का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने तक, पारंपरिक सिस्टम में काफी वायरिंग, कई डिवाइस और नियमित देख-रेख की ज़रूरत पड़ सकती है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने क्रॉम्पटन INTELLISENSE SmartPro पेश किया है। यह एक वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर है, जिसमें कंट्रोल पैनल की सुविधा भी एकीकृत है। इसे घरेलू जल प्रबंधन को अधिक सुविधाजनक बनाने, बेहतर नियंत्रण प्रदान करने और पंप की सुरक्षा में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस उत्पाद के बारे में बात करते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में पंप्स एंड किचन अप्लायंसेज़ के बिजनेस हेड आनंद कुमार एन ने कहा, “क्रॉम्पटन में हमारा हमेशा से प्रयास ऐसे सॉल्यूशंस विकसित करना रहा है, जो रोजमर्रा के घरेलू कामों को आसान और सुविधाजनक बनाएं। जल प्रबंधन दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन पारंपरिक प्रणालियों में पानी का स्तर नियंत्रित करने और पंप की सुरक्षा के लिए जटिल इंस्टॉलेशन और कई उपकरणों की जरूरत पड़ सकती है। INTELLISENSE SmartPro के साथ हमने इन सुविधाओं को एक ही इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन में उपलब्ध कराया है। इससे उपभोक्ताओं को अपने घर की जल आपूर्ति पर बेहतर नियंत्रण मिलता है और इंस्टॉलेशन से जुड़ी जटिलताएं कम करने में मदद मिलती है। यह स्मार्ट और कनेक्टेड सॉल्यूशंस विकसित करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस और व्यावहारिक इनोवेशन के साथ सुविधा और सुकून प्रदान करते हैं।”

सबमर्सिबल और ओपनवेल पंपों के साथ उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक वॉटर लेवल कंट्रोलर्स में आमतौर पर ओवरहेड टैंक और ग्राउंड फ्लोर पर लगे पंप के बीच वायरिंग की आवश्यकता होती है।  खासकर बहुमंजिला इमारतों में इसके लिए इंस्टॉलेशन के अतिरिक्त काम, निर्माण संबंधी बदलाव और अतिरिक्त खर्च की जरूरत हो सकती है।

Topics