Business • Featured

फेडरल बैंक की वेल्थ मैनेजमेंट टीम ने ‘वेल्थ एंड विजडम’ सीरीज को आयोजित किया

 फेडरल बैंक की वेल्थ मैनेजमेंट टीम ने जयपुर के “रेडिसन जयपुर सिटी सेंटर’ में अपनी प्रमुख ‘वेल्थ एंड विजडम’ सीरीज का खास कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (एचएनआई) ग्राहकों को एक साथ लाया गया। कार्यक्रम में बाजार के रुझानों, निवेश के अवसरों और लंबे समय में संपत्ति बनाने की रणनीतियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

यह कार्यक्रम बैंक की ग्राहकों से जुड़ने की लगातार जारी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य संपन्न ग्राहकों को बाजार में हो रहे बदलावों पर विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराना और उन्हें सोच-समझकर निवेश के फैसले लेने में मदद करना है।

 फेडरल बैंक के वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स हेड (वेल्थ मैनेजमेंट एंड बैंकएश्योरेंस) श्री सलीम बाबूचंद्रन और एसबीआई म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर श्री मिलिंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में सत्रों को लीड किया। स्पीकर्स ने मौजूदा आर्थिक स्थिति, शेयर बाजार के आउटलुक और निवेशकों के लिए संपत्ति प्रबंधन के उभरते अवसरों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच बातचीत भी हुई। इस संवाद के जरिए प्रतिभागियों को मौजूदा समय में लगातार बदलते निवेश माहौल को समझने और उससे निपटने के तरीके पर उपयोगी जानकारी मिली।

‘वेल्थ एंड विजडम’ सीरीज ज्ञान पर आधारित कार्यक्रमों और विशेष रूप से तैयार अनुभवों के जरिए ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की फेडरल बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को सोच-समझकर वित्तीय फैसले लेने और लंबे समय में संपत्ति बनाने के अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाना है।

Topics