जीतो प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 का कोलंबो में भव्य और शानदार आगाज़ हुआ, जो जैन सामुदायिक क्रिकेट की यात्रा में एक महत्वपूर्ण नए पड़ाव के रूप में सामने आया है। इस भव्य उद्घाटन समारोह में क्रिकेट जगत के दिग्गजों, जानी-मानी हस्तियों, जीतो के वरिष्ठ पदाधिकारियों, फ्रेंचाइजी मालिकों और खिलाड़ियों ने शिरकत की। इस अवसर ने जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के लिए एक रोमांचक और महत्वाकांक्षी नए अध्याय की शुरुआत की।
समारोह में भारत के टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान और जेपीएल के ब्रांड एंबेसडर सूर्यकुमार यादव के साथ श्रीलंका के महान क्रिकेटर सनथ जयसूर्या विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने के लिए मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी मौजूद थीं, जबकि लोकप्रिय श्रीलंकाई गायिका योहानी ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
लीग के पीछे जेपीएल के चेयरमैन विक्की ओसवाल की दूरदर्शी सोच है। उनका सपना जैन समुदाय के लिए एक पेशेवर क्रिकेट लीग तैयार करने तथा उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का था। विक्की ओसवाल की सोच केवल क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है। लीग का उद्देश्य जैन समाज को एक साझा मंच पर जोड़ना, युवा पीढ़ी को प्रतिस्पर्धी खेलों के लिए प्रेरित करना और जीतो परिवार के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाना भी है।
इस अवसर पर जीतो एपेक्स के वाइस चेयरमैन हिमांशुभाई शाह, अध्यक्ष विजयभाई भंडारी, वाइस प्रेसिडेंट कमलेशजी सोजतिया, जीतो स्पोर्ट्स के वर्किंग इंचार्ज संपतराजजी छापलोट, जीतो प्रीमियर लीग के डायरेक्टर इंचार्ज जिनेंद्रजी मुनोत तथा डी. के. जैन सहित जीतो परिवार के वरिष्ठ सदस्य, फ्रेंचाइजी मालिक, खिलाड़ी और लीग प्रबंधन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment