पीएनबी किचनमेट ने अपना नया कैंपेन ‘सबसे बड़ा ऑफर’ लॉन्च किया है। इस कैंपेन में कंपनी ने कहानी कहने के नए अंदाज में अपने अब तक के सबसे बड़े कंज्यूमर ऑफर की भव्यता को दिखाया है। इस कैंपेन में एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर सुनील कुमार नजर आ रहे हैं। सुनील कुमार ने 2024 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में मुख्य विलेन ‘सरकटा’ का किरदार निभाया था। इस कैंपेन को टियर 2 और टियर 3 क्षेत्रों के उपभोक्ताओं तक पहुंचने और हाई-वैल्यू एवं प्रैक्टिकल किचन सॉल्यूशन देने के पीएनबी किचनमेट के वादे को और मजबूती देने के लिए डिजाइन किया गया है।
ऑरो पिक्सल एलएलपी ने इस कैंपेन का कॉन्सेप्ट तैयार किया है और हिमांशु बिष्ट ने इसका निर्देशन किया है। इस कैंपेन को पीएनबी किचनमेट के मार्केटिंग हेड, दक्ष जैन के साथ क्लोज को-ऑर्डिनेशन में विकसित किया गया है। उन्होंने कैंपेन की रणनीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कैंपेन इस सरल और सशक्त क्रिएटिव इनसाइट पर आधारित है कि ‘विज्ञापन की भीड़-भाड़ में केवल ‘सबसे बड़े ऑफर’ का दावा करना ही काफी नहीं है, बल्कि जरूरी है कि ग्राहक इसे महसूस भी करें।’
यह फिल्म समझदारी से भरी कहानी के जरिये इस नजरिये को जीवंत करती है। कहानी एक जाने-पहचाने और असली लगने वाले माहौल में एक पुलिस अफसर से शुरू होती है, जो एक बड़े घरे में किसी ‘बड़े’ आदमी से मिलने की उम्मीद में दाखिल होता है। इसके बाद विजुअल रूप से चीजें धीरे-धीरे और बड़ी होती जाती हैं। हर नया किरदार ‘बड़े’ होने की नई परिभाषा बनाता दिखता है। इससे जिज्ञासा, हास्य और उत्सुकता पैदा होती है। इस कहानी के केंद्र में सुनील कुमार हैं, जिनकी जबरदस्त मौजूदगी कहानी कहने के अंदाज को सच्चा और असरदार बनाती है। उनका आना कहानी में एक रहस्य पैदा करता है, और सब कुछ बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के बजाय असली लगता है।
जब दर्शकों को लगता है कि वे कहानी के क्लाइमेक्स पर पहुंच गए हैं, तभी कहानी में एक मोड़ आता है। तब कैंपेन का मुख्य संदेश सामने आता है कि कई बार भौतिक रूप से सबसे बड़ा पैमाना भी किसी बड़ी चीज के सामने छोटा पड़ जाता है। कैंपेन में प्रोडक्ट को जान-बूझकर सबसे आखिर में दिखाया जाता है, ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे और उन्हें यह लंबे समय तक याद रहे। फिल्म एक दमदार और यादगार लाइन के साथ खत्म होती है, जो पूरी कहानी को एक सूत्र में पिरो देती है: ‘सबसे बड़ा इंसान भी छोटा पड़ गया… पीएनबी किचनमेट के ऑफर के सामने।’
इस कैंपेन को लेकर पीएनबी किचनमेट के डायरेक्टर श्री राहुल बजाज ने कहा, ‘पीएनबी किचनमेट में हमारा ध्यान लगातार ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से हाई-वैल्यू प्रोडक्ट देते हुए बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने पर है। ‘सबसे बड़ा ऑफर’ के साथ हमारा मकसद अपने ऑफर के स्केल एवं वैल्यू को बढ़ाना है, साथ ही अपनी विजिबिलिटी और ग्राहकों की भागीदारी को भी मजबूत करना है। हम ऑफर बताने के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ते हुए एक ऐसा कैंपेन बनाना चाहते थे, जो इस बेहद प्रतिस्पर्धी श्रेणी में लोगों के मन में हमारी पहचान बनाए और हमें दूसरों से अलग दिखाए।’
अभिनेता सुनील कुमार ने कहा, ‘इस कैंपेन को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है ‘बड़ा’ होने के आइडिया पर इसका अनोखा नजरिया। पीएनबी किचनमेट के साथ काम करते हुए मुझे लगा कि ‘सबसे बड़ा ऑफर’ एक सरल, लेकिन असरदार कॉन्सेप्ट है, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ सकते हैं।’
ऑरो पिक्सल एलएलपी के डायरेक्टर हिमांशु बिष्ट ने कहा, ‘जब हमें ‘सबसे बड़े ऑफर’ का कॉन्सेप्ट तैयार करने का काम मिला, तो हमारा आइडिया सिर्फ इसे सीधे कह देने से कुछ ज्यादा करने का था। हमने फिल्म को एक आसान से सवाल—’ज्यादा बड़ा क्या होता है?’— के इर्द-गिर्द बुना। इसके लिए हमने विजुअल प्रोग्रेशन और किरदारों पर आधारित कहानी कहने के तरीके का इस्तेमाल किया, ताकि लोगों में दिलचस्पी और जुड़ाव पैदा हो सके। आखिर में, लोगों की उम्मीदों को पलटते हुए यह कैंपेन एक साधारण से संदेश को कुछ ऐसा बना देता है, जिसे दर्शक असल में महसूस कर पाते हैं।’
इस कैंपेन के जरिये पीएनबी किचनमेट ब्रांड उन भारतीय ग्राहकों के साथ अपना जुड़ाव और मजबूत कर रहा है जो पैसे की अहमियत समझते हैं। यह खुद को एक ऐसे ब्रांड के तौर पर पेश कर रहा है जो काम की चीजें और बेजोड़ ऑफर दोनों देता है। इस कैंपेन को यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर-शोर से प्रमोट किया जा रहा है। पीएनबी किचनमेट के प्रोडक्ट्स अमेजन, फ्लिपकार्ट और इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पीएनबीकिचनमेट डॉट कॉम पर उपलब्ध हैं।













Add Comment