Automobile Featured

कैल्टेक्स ने जयपुर के मैकेनिकों को मेगा पुरस्कारों से नवाजा

कैल्टेक्स लुब्रिकेंट्स इंडिया ने हाल ही में जयपुर में अपने ‘कैल्टेक्स यानी कमिटमेंट’ कैंपेन के दौरान एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय मैकेनिक समुदाय की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। इस पहल के तहत 14 मैकेनिकों को विजेता घोषित किया गया।

इस कैंपेन के दौरान ब्रांडेड बाइकर्स की एक टीम ने जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के लिए क्षेत्र भर के आउटलेट्स का दौरा किया, जिसके परिणामस्वरूप 54 मैकेनिक लकी ड्रॉ के लिए पात्र बने।

प्रतिभागियों और एचपीसीएल टीम की उपस्थिति में एक निर्धारित स्थान पर आयोजित लकी ड्रॉ में विजेताओं का चयन पारदर्शी कूपन-आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। पुरस्कारों में 1 बाइक (बजाज पल्सर NS125), 3 मोबाइल फोन (सैमसंग गैलेक्सी एस 24 5 जी) और 10 ओबीडी स्कैनर शामिल थे, जबकि दर्शकों में से मैकेनिकों द्वारा रैंडम तरीके से से कूपन निकाले गए।

यह अभियान विभिन्न बाजारों में मजबूत भागीदारी देख रहा है, जिससे जयपुर में मैकेनिक्स और रिटेलर्स के साथ कैलटेक्स की जुड़ाव और मजबूत हो रही है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment