Business Featured

ब्याज दर में स्थिरता से एमएसएमई को मदद: संजय अग्रवाल

संजय अग्रवाल, संस्थापक, प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आरबीआई पॉलिसी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “आज की नीति में रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने और मौद्रिक नीति रुख (stance) को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लेकर, मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने मुख्य रूप से यह संकेत दिया है कि अर्थव्यवस्था में लचीलापन होने के बावजूद, अभूतपूर्व वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सावधानी बरतना व्यावहारिक है। पश्चिम एशिया संघर्ष के संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुद्रास्फीति (inflation) और विकास दर के क्रमशः 4.6 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत के अनुमान वास्तविक हैं। 

बाजार ने कच्चे तेल, गैस और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण इनपुट लागत में वृद्धि से उत्पन्न मुद्रास्फीति के बढ़ते जोखिमों और विकास दर में संभावित गिरावट को लेकर आरबीआई (RBI) की सावधानी को स्वीकार कर लिया है। यह ठहराव कर्जदारों को स्थिरता प्रदान करता है और ऋण वृद्धि की गति, विशेष रूप से एमएसएमई (MSMEs) के लिए, बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, यह केंद्रीय बैंक को सक्रिय तरलता प्रबंधन (liquidity management) के माध्यम से उभरते जोखिमों पर प्रतिक्रिया देने का लचीलापन भी देता है।“ 

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment