Automobile • Featured

नेस्ले इंडिया ने मैगी के 50 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी

नेस्ले इंडिया ने भारत में मैगी के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस डाक टिकट का अनावरण नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनीष तिवारी ने भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान की उपस्थिति में किया। यह डाक टिकट मैगी की उस विकास यात्रा को समर्पित है, जिसमें ब्रांड ने समय से आगे रहते हुए एक अत्यंत लोकप्रिय श्रेणी के पर्याय के रूप में अपनी पहचान बनाई और पीढ़ियों से लोगों को एक साथ लाने का कार्य निरंतर किया।

पिछले पाँच दशकों में मैगी ने नूडल्स और मसालों से लेकर सॉस, सूप और रेडी-टू-कुक पसंदीदा उत्पादों तक, कई स्वादिष्ट रूपों में भारतीय घरों में अपनी जगह बनाई है। झटपट बने अकेले भोजन से लेकर परिवार को एक साथ लाने वाले व्यंजनों तक, और हॉस्टल की रसोइयों से लेकर बड़े पारिवारिक आयोजनों तक, मैगी देश भर में अनगिनत भोजन पलों का हिस्सा रही है। “50 ईयर्स ऑफ़ टुगेदरनेस” डाक टिकट इन साझा अनुभवों को समर्पित एक श्रद्धांजलि है, जो उस अपनापन, सुकून और जुड़ाव को दर्शाता है, जिसे मैगी आज भी भारत भर की थालियों तक पहुँचाती है।

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा, “भारत का प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्रपि छले कई दशकों में घरेलू उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित करने में उल्लेखनीय रूप से आगे बढ़ा है। अग्रणी ब्रांड्स ने नई श्रेणियों का निर्माण किया है और हमारे खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाया है। इस उल्लेखनीय यात्रा का हिस्सा बनते हुए 50 वर्ष पूरे करने पर मैं मैगी को बधाई देता हूँ।”

डाक टिकट के शुभारंभ की घोषणा करते हुए, नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनीष तिवारी ने कहा, “भारत में मैगी के लिए यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है। हमारे जैसे जीवंत और विविधतापूर्ण देश में पाँच दशकों का सफर तय करना उस विश्वास, स्नेह और रोज़मर्रा के प्रेम का प्रतीक है, जो लाखों उपभोक्ताओं ने इस ब्रांड पर निरंतर बरसाया है। यह उन साझा पलों, बदलते स्वादों और उस रिश्ते का उत्सव है, जो वर्ष दर वर्ष और पीढ़ी दर पीढ़ी और भी मजबूत होता गया है।”

नेस्ले इंडिया इस जुड़ाव को और देशभर में लोगों के दैनिक जीवन में गर्माहट, सुकून और साथ होने के पलों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics