Featured Health Care

मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम की सेवाएं अब  जयपुर में भी होंगी उपलब्ध

देश के प्रमुख मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक, गुरुग्राम-स्थित मेदांता द मेडिसिटी ने शनिवार को राजस्थान में अपने प्रवेश की घोषणा की। मेदांता जल्द ही जयपुर में एक सुपर स्पेशियलिटी मेडिक्लिनिक शुरू करेगा। यह क़दम मेदांता द्वारा पूरे देश में बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

नया मेडिक्लिनिक, टोंक रोड स्थित डॉ. गर्ग टावर में बनाया गया है। यहां मेडिकल ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, लंग ट्रांसप्लांट, यूरो ऑन्कोलॉजी और गैस्ट्रो साइंसेज जैसी कई प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही मरीज लंग ट्रांसप्लांट और चेस्ट सर्जरी से जुड़े मामलों में क्लिनिकल रिव्यू भी करवा सकेंगे।

मेदांता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा, “मेदांता में हमारी कोशिश हमेशा यह रहती है कि अलग अलग क्षेत्रों के सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर मिलकर हर मरीज को सबसे सही और उसके लिए खास इलाज दें। हमारी सोच ‘हर एक जान अनमोल है’ इसी पर आधारित है। जयपुर का यह मेडिक्लिनिक हमारी इस प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। हमें खुशी है कि अब हम राजस्थान में भी अपनी सेवाएं शुरू कर रहे हैं।”

मेदांता ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में ह्रदय से जुड़ी बीमारियां तेज़ी से बढ़ रही हैं। युवा में हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी वजह से मेदांता ने ‘मिशन सेव हार्ट’ नाम की जागरूकता पहल भी शुरू की है। इस पहल का नेतृत्व डॉ बी. सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मेदांता गुरुग्राम के क्लीनिकल और प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी चेयरमैन डॉ. आर. आर. कासलीवाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार दुनिया में हर पांच में से एक मृत्यु भारत में ह्रदय की बीमारियों के कारण होती है।

डॉ. कासलीवाल ने कहा कि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग एक चौथाई बीमारियां ह्रदय से जुड़ी समस्याओं की वजह से होती हैं। इनमें चार प्रमुख कारण हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट फेलियर और कार्डियोमायोपैथी हैं। उन्होंने बताया कि आजकल युवा में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 40 से 69 वर्ष की उम्र के लोगों में यह सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। ‘मिशन सेव हार्ट’ का 

लक्ष्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें समय रहते सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। दिन में पहले आयोजित कार्यक्रम में डॉ कासलीवाल ने कहा कि जयपुर में मेदांता मेडिक्लिनिक की शुरुआत राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं है, बल्कि मेदांता के उन मूल्यों की पहचान है जिनमें मरीजों के लिए किफायती, भरोसेमंद और संवेदनशील चिकित्सा सबसे ऊपर है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को अच्छी और सही चिकित्सा आसानी से उपलब्ध हो।” अब जयपुर व आसपास के निवासी मेदांता मेडिक्लिनिक में पाँच से अधिक सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं के लिए परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

स्थान: डॉ गर्ग टावर, आरबीआई लेन के पास, टोंक रोड, जयपुर अपॉइंटमेंट और ओपीडी जानकारी: +91 98992 01584

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics