डाउनलोड और रोजाना के एक्टिव यूजर्स के अनुसार भारत का नंबर 1 स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूजिक ने हाल ही में विंक रिवाइंड 2023 जारी किया है। इसमें भारतीय संगीत के क्षेत्र में धूम मचाने वाले इस साल के सबसे बेहतरीन कलाकारों, एल्बम और गानों की घोषणा की गई है।
राजस्थानी भाषा में विंक म्यूज़िक पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाली मशहूर राजस्थानी प्लेबैक सिंगर रानी रंगीली रही हैं। लव कुश डुंगरी द्वारा तैयार किया गया “परफ्यूम लगावे चुन्नी में”, इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाले राजस्थानी गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा। इसके बाद सन्नू डोई का “सांवरिया कर दो बेड़ा पार” का स्थान रहा। ‘अनुप्रिया लखावत हिट्स’, ‘डांस टॉप20’ और ‘रानी रंगीली सॉन्ग्स’, 2023 के सबसे ज्यादा स्ट्रीम की गई राजस्थानी प्लेलिस्ट है।
इस साल रिवाइंड काफी अनूठी चीजें लेकर आया है जैसे एक इंटरैक्टिव एक्टिविटी बैज, म्यूजिकल जॉडिएक। इससे फैन की पसंद को ट्रैक किया गया, इसमें उन कलाकारों के नाम सामने आए जिन्हें यूजर्स सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विंक श्रोताओं को टॉप गानों की एक पर्सनलाइज्ड़ प्लेलिस्ट भी मिली, जिसमें उनके चहेते कलाकार का एक खास वीडियो मैसेज भी है।
विंक स्टूडियो- स्वतंत्र कलाकारों के लिए भारत में संगीत पहुंचाने का सबसे बड़ा तंत्र है, जिसमें 1300 से भी ज्यादा दमदार कलाकारों की कम्युनिटी है। उनमें से 55% कलाकार छोटे शहरों से हैं, जिनमें नॉर्थईस्ट के शहर भी शामिल हैं। इससे इस प्लेटफॉर्म की भूमिका का पता चलता है कि कैसे यह क्रिएटिव अभिव्यक्ति के लिए क्रिएटर्स को एक माध्यम प्रदान कर रहा है। साथ ही उन्हें कमाने का जरिया और लोगों की नजरों में आने का मौका देकर उनकी परेशानियों को भी दूर कर रहा है।













Add Comment