ग्राहकों की खुशी के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, इसुजु मोटर्स इंडिया ने गर्व से अपने वार्षिक इसुजु आई-केयर विंटर सर्विस कैंप के लॉन्च की घोषणा की है, यह ग्राहकों को इसुजु डी-मैक्स पिक-अप्स और एसयूवी की रेंज के लिये बेहतरीन लाभ और प्रीवेंटिव मेंटेनेंस चेक्स की पेशकश करेगा। इसुजु सर्विस में, ‘केयरिंग नेवर स्टॉप्स’ और विंटर के सीजन के दौरान इसुजु ग्राहकों को सक्रिय सर्विस और स्वामित्व अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
इसुजु केयर’ की एक पहल, विंटर कैम्प 18 से 23 दिसंबर 2023 (दोनों दिन शामिल) के बीच सभी इसुजु अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर आयोजित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिए विशेष ऑफर्स और लाभ भी ले सकते हैं। कैम्पमें आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेगी: निःशुल्क 37-बिंदु व्यापक जांच, मुफ्त गाडी टॉप वॉश, लेबर पर 10% की छूट, पार्ट्स पर 5% की छूट एवं इंजन ऑयल औरफ्ल्यूड्स पर 5% की छूट।
यह इसुजु आई-केयर विंटर कैम्प अहमदाबाद, बारामूला, बेंगलुरू, बिमावरम, भुज, कालीकट, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू,जालंधर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, मदुरै, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नेल्लोर, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाड़ा – नासिक, कोल्हापुर, त्रिची, भुवनेश्वर, दुर्गापुर , नवी मुंबई और विशाखापत्तनम में स्थित इसुजु की सभी अधिकृत सर्विस फैसिलिटी पर आयोजित किया जायेगा।
सर्विस बुकिंग के लिये ग्राहक नजदीकी इसुजु डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या https://www.Isuzu.in/service-booking/ पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लियेग्राहक 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं।













Add Comment