Featured Finance

कचरे में मिली नोटों के बंडल की पर्चियां, राज्यमंत्री जाहिदा खान के आवास के पास का है मामला

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान के घर के पास कचरे के ढेर में नोटों की गड्डियों का रैपर मिला था। बजाज नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पड़ताल में पता चला कि बैंक के सफाई कर्मचारी द्वारा कचरे के ढेर में रैपर फेंकी गई।राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री का पद संभाल रहीं जाहिदा खान के घर के बिल्कुल पास कचरे के ढेर में नोटों के बंडल पर लगाए जाने वाले बैंक की पर्चियां मिली हैं। यहां बड़ी संख्या में नोटों के बंडल पर लगाए जाने वाले बैंक नोट स्ट्रैप (पट्टियां) कचरे के ढेर में मिली हैं। जानकारी मिलते ही निर्वाचन आयोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन पर्चियों को जब्त किया और जांच शुरू कर दी।

बता दें कि जाहिदा खान के घर के पास कचरे के ढेर में नोटों की गड्डियों के रैपर मिलने के बाद बजाज नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नजदीक ही यूनियन बैंक एवं एयू बैंक की ब्रांच है और विभिन्न बैंकों से पैसा यहां आता है। इसके बाद उन सभी नोटों के रैपर्स को हटा दिया जाता है।

एयू स्मॉल बैंक का कहना है कि “कुछ समाचार चैनल और डिजिटल समाचार वेबसाइट द्वारा बताई गई खबरों के संदर्भ में, जिनमें बैंक स्लिप्स और नोट व्रैपर्स का डंपिंग का उल्लंघन शामिल है, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह डंप एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के किसी भी कर्मचारी द्वारा नहीं किया गया है और ना ही हमारे बैंक की कोई भी शाखा उस इलाके में मौजुद है |इसके अलावा, हम इस बात को महत्वपूर्ण बताना चाहेंगे कि इस मामले के संदर्भ में, अब तक कोई जांच एजेंसियों ने बैंक या उसके कर्मचारियों से किसी प्रकार की जांच नहीं की है और ना ही हमसे कोई स्पष्टता मांगी है ।एक जिम्मेदार बैंक होने के नाते, आवश्यकता पडने पर हम हर तरह की जांच में पुरा सहयोग करेंगे।”